{"_id":"583dd5784f1c1b9345de6641","slug":"pm-modi-s-rally-in-birds-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से होगी पीएम मोदी की जनसभा की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से होगी पीएम मोदी की जनसभा की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
nia arrests 3 al-qaeda suspects, they were planning to attack pm modi, says police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में एनआईए (नेशनल जांच एजेंसी)के हत्थे चढ़े आतंकी संगठन अलकायदा के तीन संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ के बाद मिले इनपुट ने सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मचा दी है। सूत्रों का दावा है कि पीएम मोदी समेत देश के एक दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आतंकियों के निशाने पर थे।
मिले इनपुट के बाद मुरादाबाद में होने वाली भाजपा की परिवर्तन रैली में अतिरिक्त फोर्स लगाई जा रही है। पूर्व में दूसरे जिलों में हुई पीएम मोदी की जनसभाओं की तुलना में यहां ज्यादा कड़े बंदोस्त किए जा रहे हैं। जमीन से लेकर आसमान तक से पीएम मोदी की सुरक्षा की जाएगी।
जितने वक्त पीएम भाषण देंगे उतने ही समय तक सुरक्षा जवानों के हेलीकाप्टर आसमान से निगरानी करते रहेंगे। तीन दिसंबर को नया मुरादाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। पुलिस प्रशासन के अलावा खुफि या एजेंसियां भी जुट गई हैं।
विज्ञापन
सभा में अपने वाली जनता के लिए जहां बैठने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। वहीं सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जनसभा से करीब 800 मीटर दूर हेलीपैड पर मोदी उतरेंगे। इसके बाद वह मंच पर पहुंचेंगे। पिछले दिनाें गाजीपुर और हाल में कुशीनगर में हुई परिवर्तन रैली की तुलना में मुरादाबाद में सुरक्षा कड़ी की गई।
आईपीएस और पीसीएस अफसरों की पूरी फौज लगाई जा रही है। इसके अलावा पब्लिक के बीच में भी सादा कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। बुधवार को एसजीपी की टीम मुरादाबाद आ रही है। टीम जनसभा स्थल का जायजा लेगी। इसके बाद पूरे इलाके को कवर कर लेगी।
हेलीपैड, मंच, जनता के लिए बताया गई जगह और पार्किंग स्थल का जायजा लेगी। सूत्रों का दावा है कि मोदी जब भाषण देंगे तो आसमान में सुरक्षा जवानों के दो हेलीकाप्टर निगरानी करते रहेंगे।