{"_id":"699a1b77c7ec4bef6e073579","slug":"players-showcase-their-talent-at-the-sports-festival-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-840113-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरदाबाद। एमआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में वार्षिक एथलेटिक मीट 2026 में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में रितिक दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में तुषार यादव, 800 मीटर दौड़ में चिराग चौधरी और 4 गुणा 100 मीटर दौड़ में वंश गर्ग विजेता रहे। लंबी कूद व ऊंची कूद में आदित्य कुमार, डिसकस थ्रो में कृतिक दुबे, शॉट पुट थ्रो में रचित त्यागी, जेवलिन थ्रो में अंकित भरद्वाज ने जीत हासिल की।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में निहारिका, 200 मीटर दौड़ में अदिति यादव, 400 मीटर दौड़ में कनक विश्नोई, 800 मीटर दौड़ में अनुराधा और 4 गुणा 100 मीटर दौड़ में अदिति यादव विजेता रहीं। लंबी कूद में हर्षिता औलख, ऊंची कूद में फराह परवीन, डिसकस थ्रो में शीलू, शॉट पुट थ्रो में मेघा सिंह, जेवलिन थ्रो में इशिका कश्यप ने जीत हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन वाईपी गुप्ता ने विद्यार्थियों को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान संयुक्त सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहित गर्ग, डॉ. अनिमेष अग्रवाल, डॉ. प्रतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे।