फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Piyush Kamlesh from Moradabad ranks among the top 2% of scientists globally.

Moradabad News: मुरादाबाद के पीयूष कमलेश विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Piyush Kamlesh from Moradabad ranks among the top 2% of scientists globally.
मुरादाबाद। मुरादाबाद निवासी डॉ. पीयूष कुमार कमलेश ने वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर अपने गृह जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कमलेश राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित पूर्णिमा विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित सूची वैज्ञानिक शोध, उद्धरणों और शोध-प्रभाव से संबंधित मानदंडों पर आधारित है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एल्सेवियर के सहयोग से यह पद्धति विकसित की है। इस सूची में स्थान प्राप्त करना किसी शोधकर्ता के वैज्ञानिक योगदान की महत्वपूर्ण पहचान है। यह अंतरराष्ट्रीय शोध-प्रभाव को भी दर्शाता है। कमलेश का प्रमुख शोध क्षेत्र कम्प्यूटेशनल मैटेरियल्स साइंस है। वे उन्नत संगणकीय तकनीकों से विभिन्न पदार्थों के गुणों का अध्ययन करते हैं। इनमें संरचनात्मक, इलेक्ट्रॉनिक, प्रकाशीय, तापविद्युत और यांत्रिक गुण शामिल हैं। उनका शोध सौर ऊर्जा रूपांतरण और ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर केंद्रित है। वे ऊर्जा-कुशल तकनीकों के लिए नवीन पदार्थों का विकास करते हैं। शोध का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल पदार्थों की पहचान करना है। यह भविष्य की ऊर्जा तकनीकों के लिए उपयोगी पदार्थों को समझने में मदद करता है। कमलेश की इस उपलब्धि से परिजन और परिचितों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed