फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pistol used in businessman's murder recovered

Moradabad News: कारोबारी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pistol used in businessman's murder recovered
कुंदरकी। जिला पंचायत सदस्य के देवर और टायर कारोबारी अनीस अहमद की हत्या करने के बाद कुंदरकी थाने में सरेंडर करने वाले मोहम्मद अरमान को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही कुछ और लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जसपाल सिंह गवाल ने बताया कि कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी हत्यारोपी मोहम्मद अरमान उर्फ अरशू से बरामद पिस्टल उसको दोस्तों ने उपलब्ध कराई थी जिसका हत्या में इस्तेमाल होना बताया गया। पुलिस की पूछताछ में अरमान ने वीडियो जैसी अपनी बात को दोहराते हुए बोला कि बीते कुंदरकी नगर पंचायत चुनाव के दौरान कारोबारी अनीस अहमद ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर कमरे में बंद कर पीटा था और जान से मारने की धमकी दी थी। इस बेइज्जती का बदला लेने को बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसके ही घर के सामने कारोबारी अनीस अहमद की गोली मारकर हत्या की थी जिस समय वह नमाज ए तरावीह पढ़कर घर को लौट रहे थे। कारोबारी के सीने और पीठ में तीन गोलियां लगने से कुछ ही देर में मौत हो गईं थी। पीछा करने पर कारोबारी के छोटे भाई नफीस अहमद पर भी फायरिंग की थी जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर अरमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बेइज्जती का बदला लेने को हत्या करने बात स्वीकार की थी। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर जेल भेज दिया है जबकि दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



कारोबारी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद, रिपोर्ट दर्ज

कुंदरकी। स्थानीय पुलिस ने कारोबारी अनीस अहमद की जिस पिस्टल से हत्या की गई उसको हत्यारोपी से बरामद कर लिया था। अब पुलिस ने पिस्टल बरामदगी हत्यारोपी मोहम्मद अरमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर पिस्टल कहां से आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed