{"_id":"676090d50d547a3f5a07aaed","slug":"picked-up-the-farmers-sitting-on-hunger-strike-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-544227-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अनशन पर बैठे किसानों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अनशन पर बैठे किसानों को उठाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। खनौरी बाॅर्डर पर अनशनरत किसान नेता जगजीत सिंह के समर्थन में सोमवार को भाकियू असली के दो नेताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। हालांकि, रात आठ बजे पुलिस ने किसानों को गाड़ी में भरकर कोतवाली के पास छोड़ दिया। किसान नेताओं का कहना है कि पुलिस ने जबरन उनका आंदोलन खत्म कराया। इस मामले को लेकर फिर आंदोलन किया जाएगा।
मंडलायुक्त कार्यालय के सामने भाकियू असली (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने माला पहनाकर संभल में संगठन के सचिव बाबू राम प्रजापति और महिला नेता कमलेश को आमरण अनशन पर बैठाया। कहा कि अनशन स्थल पर 25 लोग मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 से पहले किए गए वादे को पूरा नहीं किया। इससे किसानों में निराशा है।
उन्होंने कहा कि किसान शंभू बाॅर्डर से दिल्ली के लिए पैदल आ रहे किसानों पर लाठियां एवं आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। अनशन स्थल पर मंडल अध्यक्ष चौधरी डूंगर सिंह, प्रदेश सचिव आशिक रजा, महासचिव महक सिंह, राजपाल सिंह यादव, चौधरी शिव सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, होशियार सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।