फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Photos on WhatsApp, payment by QR code... a high-profile sex racket was operating in a rented house.

Moradabad News: व्हाट्सएप पर फोटो, क्यूआर कोड से पेमेंट...किराये के मकान में चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Photos on WhatsApp, payment by QR code... a high-profile sex racket was operating in a rented house.
मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित एक किराये के मकान में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलता मिला है। पुलिस ने मौके से हरियाणा के दंपती, दिल्ली की एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट संचालित कर रहे हरियाणा के यमुना नगर निवासी रामवीर और उसकी पत्नी निशा ने कबूला है कि वह ग्राहकों को व्हाट्सएप पर युवती और महिलाओं के फोटो भेजते थे। सौदा तय होने पर क्यूआर कोड के जरिए एडवांस में ही भुगतान ले लेते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक एनजीओ के जरिए पता चला कि मझोला के बुद्धि विहार में सेक्टर सात बी स्थित एक मकान में कुछ लोग मौजूद हैं। यहां हर रोज अलग अलग महिलाएं, युवती और युवक आते हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इधर उधर भागने की कोशिश की लेकिन एक कमरे से एक युवक और महिला को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे कमरे में एक युवक और एक महिला मौजूद थी। जबकि तीसरे कमरे में चार युवक बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे। पूछताछ करने पर एक महिला ने अपना नाम निशा (29) बताया। वह हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली है। दूसरी महिला सारिका (30) नई दिल्ली के डीआईजेड एरिया सेक्टर चार गोल मार्केट निवासी है। पुलिस ने मौके से निशा के पति रामवीर चौधरी (38 )को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के अलावा मौके से संभल के चौधरी सराय निवासी अल्फेज (21), गौहर (20) और फैजल (22), पाकबड़ा के पुराने के पीछे रहने वाले आतिफ (19)और सऊद (26) हैं। पुलिस ने मौके से आपत्ति जनक सामान, दवाइयां, शराब और बीयर की बोतल बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में रामवीर और उसकी पत्नी निशा ने बताया कि वह उन्होंने करीब एक साल पहले इस मकान को सिद्धार्थ के व्यक्ति से किराये पर ले लिया था। इसके बाद दिल्ली और अन्य शहरों से लड़कियों और महिलाओं को यहां बुलाते थे। इसके बाद ग्राहकों को इनके फोटो भेजकर सौदा तय करते थे। ग्राहकों से मिलने वाली आधी रकम अपने पास रख लेते थे और आधी रकम महिलाओं और युवतियों से देते थे। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed