{"_id":"68a8dba6e559a62e43063c6b","slug":"phooldol-procession-took-place-with-great-pomp-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105013-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा
Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी के ग्राम पंडिया में मिकली फूलडोल शोभायात्रा में शामिल रामदरवार की झांकी संवाद
- फोटो : संवाद
कुंदरकी। शुक्रवार को ग्राम पंडिया में वार्षिक फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में काली का खेलता स्वरूप, शिव पार्वती औैर राधा-कृष्ण का नृत्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, गणेश जी, मां काली, राम दरबार, कृष्ण-सुदामा, भारत माता आदि की झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान महाकाली का अखाड़ा और धार्मिक गीतों पर नृत्य ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान भक्त नारियल और फल प्रसाद के रूप में बांटते चल रहे थे। डीजे और बैंड बाजे से निकल रही धार्मिक धुनों पर भक्त थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा गांव के निर्धारित मार्गों से निकलने के बाद भोलेनाथ राधे कृष्ण मंदिर के पास जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर लगे मेले में भी महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस भी तैनात रही।

कुंदरकी के ग्राम पंडिया में मिकली फूलडोल शोभायात्रा में शामिल रामदरवार की झांकी संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन