फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   petrol pump pr security nhin to kaise banten note

पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी नहीं तो कैसे बांटें नोट

Fri, 25 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
petrol pump pr security nhin to kaise banten note
Loot on Petrol Pump - फोटो : AmarUjala
जिले में 12 पेट्रोल पंप रुपये बांटने के लिए अधिकृत किए गए हैं, जिनमें से दो पेट्रोल पंप रुपये दे रहे हैं। अन्य स्थानों पर सुरक्षा का हवाला देकर रुपये नहीं बांटे जा रहे। आईओसी से जारी गाइड लाइन के अनुसार पेट्रोल पंप बैंक से एक लाख रुपये रोज लेकर बांट सकते हैं। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पब्लिक को राहत देने के लिए पेट्रोल पंप पर एटीएम कार्ड से रुपये देने की व्यवस्था की है। गाइड लाइन के अनुसार बैंकों ने जिले के 12 पेट्रोल पंप पर स्वैप मशीन उपलब्ध करा दी हैं। सात पंपों पर एचडीएफसी और दो पंपों पर एसबीआई की स्वैप मशीन हैं। बैंक के एटीएम पर मची मारामारी को देखकर पेट्रोल पंप संचालक कैश देने से बच रहे हैं लेकिन स्वैप मशीन के माध्यम से पेट्रोल दे रहे हैं। पंप संचालकों का तर्क है कि कैश लेने के लिए जो भीड़ उमडे़गी उसे संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। साथ ही बैंक से रोजाना एक लाख रुपये लाने के लिए भी कर्मचारी लगाने पड़ेंगे। आईओसी के सेल्स आफिसर राजेश सिंघल के अनुसार डींगरपुर स्थित अनवार किसान सेवा केंद्र और एनजी फिलिंग स्टेशन पर कैश दिया जा रहा है।
विज्ञापन



एचडीएफसी 
अनवार किसान सेवा केंद्र, डींगरपुर
एनजी फिलिंग स्टेशन, डींगरपुर
प्रेम फिलिंग स्टेशन, कांठ रोड
नर्वोदय फिलिंग स्टेशन, रेलवे स्टेशन रोड
श्रीमुकुट फिलिंग स्टेशन, कांठ रोड
ब्रास सिटी फिलिंग स्टेशन, कांठ रोड
रमेश ऑटोमोबाइल्स, कटघर के निकट
एसबीआई
अजान फिलिंग स्टेशन, ठाकुरद्वारा रोड जलालपुर
जहरा किसान सेवा केंद्र, अब्दुल्लापुर नैडा

यहां चलेंगे पांच सौ के नोट

- सरकारी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय के स्कूलों और कालेजों की फीस विद्यार्थी अधिकतम 2,000 रुपये तक, बिजली और पानी के चालू महीने का बिल और बकाया, नगर निगम के टैक्स, आरटीओ, केंद्रीय भंडार या एनसीसीएफ से अधिकतम 5,000 हजार रुपये की खरीददारी, रेलवे और सरकारी बसों के किराए में, बीएसएनएल के बिल, हवाई जहाज के किराए में 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर हजार के नोट बंद हुए 

मुरादाबाद(ब्यूरो)। नोट बंदी के बाद छूट भी दी गईं थी। इसी समय सीमा भी दो बार बढ़ा दी गई। लेकिन इस बार सरकार ने कठोर निर्णय लिया है। हजार और पांच सौ के नोट बदलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने की छूट मिली हुई है। लेकिन यहां भी हजार के नोट नहीं चलेंगे। मुरादाबाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी रात 12 बजे से हजार के नोट स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात 24 नवंबर को रात 12 बजे से पेट्रोल पंपों पर केवल पांच सौ के नोट लिए जाएंगे। हजार रुपये का नोट लेकर आने वालों को उस नोट से तेल नहीं दिया जाएगा। 


गोपालजी पेट्रोलियम पर आज से मिलेेंगे  नए नोट
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट से एक किमी दूर गोपालजीपुरम में स्थित गोपालजी पेट्रोलियम पर शुक्रवार से पब्लिक को कार्ड स्वैप करके करेंसी मिलेगी। पेट्रोल पंप के मालिक सपा नेता गोपाल यादव ने बताया कि गुरुवार को भारत पेट्रोलियम के अधिकारी एन कृष्णामनी और एसबीआई के अफसरों ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। जिसके बाद बैंक ने उन्हें मोबाइल मशीन देने के साथ ही एक लाख रुपये भी दे दिए हैं। ये सभी दो - दो हजार के नोट हैं। शुक्रवार सुबह से ही पब्लिक कार्ड स्वैप करके पेट्रोल पंप से नई करेंसी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed