फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People threatened because he give birthday wish to bjp leader LK Advani

लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देना पड़ा भारी, अपने बने दुश्मन

Wed, 04 Dec 2019 12:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
People threatened because he give birthday wish to bjp leader LK Advani
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : PTI

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद दो भाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी। आडवाणी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात कस्बे में रहने वाले मोहम्मद अली भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह आठ नवंबर को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल्ली गया था। इसके बाद वहां की फोटो मोहम्मद अली ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। आरोपी के अनुसार कस्बे के इंतखाब और उसके भाई इमरान ने सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद में दोनों ने मोहम्मद अली को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


उनकी द्वारा की गई गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास है। पीड़ित ने नौगांवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंतखाब और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed