फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदों के लिए हर आंख नम, हर कोई बोला-अब नहीं सहेंगे हम

Sat, 16 Feb 2019 04:08 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 16 Feb 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
People reaction on Pulwama Attack in Moradabad says we will not tolerate
pulwama terror attack reaction

हर आंख नम थी, हर दिल में गुस्सा था। हर किसी को जवाब चाहिए था पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का। जुबान पर आतंकवाद हाय-हाय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां जो श्रद्धांजलि दे रहीं थी भारत के वीर जवानों और जवाब मांग रहीं थी सरकार से कि कब तक होगी कड़ी निंदा और कब तक देश खोता रहेगा अपने जवानों को। 



शुक्रवार को बादल ही नहीं बरसे, देश के करोड़ों लोगों की आंखों से आंसू भी झरते रहे। हर दिल गम में डूबा था। पुलवामा में गुरुवार को फिदायीन हमले में मारे गए सीआरपीएफ के शहीद जवानों के प्रति सबकी संवदेनाएं थीं। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जगह-जगह पुतले फूंके गए। आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। सरकारी कार्यालयों में भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

People reaction on Pulwama Attack in Moradabad says we will not tolerate
टीएमयू में शहीदों को श्रधांजलि देतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य लोग।
टीएमयू में केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी ने शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, कुलाधिपति सुरेश जैन, ईपीसीएस के महानिदेशक राकेश कुमार, ईपीसीएच के उपाध्यक्ष आरके पासी, टीएमयू के कुलाध्यक्ष एवं समाजसेवी अरविंद गोयल, वाइस चेयरमैन मनीष जैन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल, ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी तथा कई हजार छात्र-छात्रा मौजूद थे। 

पुलिस लाइन मे एसएसपी जे रविंदर गौड़ तथा अन्य पुलिस अधिकारियों और कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सैंगर और कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ यूपी,जिला बार एसोसिएशन,अधिवक्ता परिषद, दि बार एसोसियेशन,बार एसोसिएशन की ओर से जुलूस निकाला गया। डीएम कार्यालय के बाहर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान विनय कुमार कौशिक, अभिषेक भटनागर, आनंद मोहन गुप्ता, संजीव राघव, राजीव कुमार त्यागी, चौधरी धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।
People reaction on Pulwama Attack in Moradabad says we will not tolerate
चौधरी चरण सिंह चौक पर श्रधांजलि देते बुद्धि विहार निवासी।
सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को लेकर शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों, शिक्षण संस्थानों और संगठनो ने शोक संवेदना व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिव सेना, समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस),ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक पार्टीयों ने एकसुर में आतंकी हमले की आलोचना की और कहा कि पीड़ा की इस घड़ी में सभी पार्टी एकजुट है और समूची दुनिया से आंतक का सफाया चाहती है। भारतीय जनता पार्टी मध्य नगर मंडल की ओर से गुरू गोविंद सिंह चौक पर पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कैँप कार्यालय गलशहीद पर श्रद्घांजलि सभा आयोजित हुई। 

विश्व हिंदू महासंघ, भाजपा युवा मोर्चा, अपना दल( एस), अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस युवा, लोकतंत्र बचाओ मोर्चा, यूपी कांग्रेस कमेटी (ई ), राष्ट्रीय कांग्रेस जे पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से भी शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई। मुरादाबाद जागरूक समाज के पदाधिकारियों ने 12 घंटे तक उपवास रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
People reaction on Pulwama Attack in Moradabad says we will not tolerate
भारत विकास परिषद के सदस्य पुतला फूंकते हुए।
डॉक्टर अम्बेडकर मैमोरियल कमेटी, आदर्श कला संगम, नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन, विश्व हिंदू परिषद महानगर, भारतीय छात्र सद्भावना परिषद, यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी समिति, दिगंबर जैन समाज, तन्जीम अवामे अहले सुन्नत, राष्ट्रीय गौरक्षक दल, विश्व मानव कल्याण परिषद, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, बाइबल बिलीवर्स टीम, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विश्व विद्यालय, महाविद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। आईएफटीएम, एमआईटी, हिंदू कॉलेज, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, अवन्तिका साई  पब्लिक स्कूल, भारतीय बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में शोक सभाएं हुईं।

कार्यालयों-थानों में भी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को अधिकतर विभागों में श्रद्धांजलि सभाएं की गई। श्रद्धांजलि सभाओं के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कालेज में शाम पांच बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन
People reaction on Pulwama Attack in Moradabad says we will not tolerate
श्रधांजलि देते DIG जे रविंदर गौड और अन्य पुलिस कर्मी।
कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्राचार्य डा. यशवीर सिंह, डा. कृष्णवीर सिंह डा. निधि तिवारी, डा. गजेंद्र प्रताप सिंह, डा. विभा सक्सेना और बृजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बीएसए स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। नगर संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल और एबीआरसी राहुल शर्मा के नेतृत्व में शहीदों को नमन किया गया। 

जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभाएं हुई। एसएसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, आईजी कार्यालय, पुलिस एकेडमी, पीएसी बटालियन, पीटीसी, पीटीएस समेत सभी थानों में शोक सभाएं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मूंढापांडे के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में शिक्षकों और बच्चों ने शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला। 

इस दौरान इंचार्ज अध्यापक जोगेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक मुकेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्टाफ और बच्चे शामिल रहे। डा. आंबेडकर मेमोरियल कमेटी की सराय काजी कार्यालय में बैठक हुई और प्रांतीय अध्यक्ष बीएम सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed