फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of Moradabad could not forget the simplicity of Tragedy King dilip kumar even after 22 years

22 साल बाद भी ट्रेजेडी किंग की सादगी को नहीं भूल सके मुरादाबाद के लोग

Thu, 08 Jul 2021 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Jul 2021 02:13 PM IST
सार

  • उनकी एक झलक पाने को बेताब युवाओं ने उस दौरान बैरिकेडिंग तक तोड़ दी थी

विज्ञापन
People of Moradabad could not forget the simplicity of Tragedy King dilip kumar even after 22 years
dilip kumar - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ट्रेजेडी किंग, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 1999 में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सहसपुर बिलारी राजघराने की रीना कुमारी के चुनाव प्रचार के दौरान मुरादाबाद आए थे। लोकसभा के चुनाव में वो कांग्रेस की प्रत्याशी थीं। उस दौरान करीब पौन घंटे के भाषण और सादगी से दिलीप कुमार ने सुनने वालों का दिल जीत लिया था। उनकी एक झलक पाने को बेताब युवाओं ने उस दौरान बैरिकेडिंग तक तोड़ दी थी।

विज्ञापन


इस रैली के संयोजक सुल्तान मोहम्मद खां ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि दिलीप कुमार के चुनाव प्रचार में आने की जब लोगों को खबर मिली तो हर कोई उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। कार्यक्रम स्थल पर उनके आने से दो घंटे पहले से ही लोग जमा हो चुके थे।
विज्ञापन


उनका हेलीकाप्टर जब पहुंचा तो तमाम पुरुष व महिलाएं अपने घरों की छतों से उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए। हेलीकाप्टर से जब वह उतरे तो उन्हें मंच तक ले जाने के लिए कार की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वह पैदल ही सभा स्थल के लिए चल दिए। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर व हाथ जोड़ कर अभिवादन भी करते रहे थे। वह क्रीम कलर के सफारी सूट में यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


... तब लोगों ने घरों से तख़्त लाकर बनाया मंच
दिलीप कुमार की सभा में संयोजक रहे सुल्तान मोहम्मद खां ने बताया कि दिलीप कुमार को जिस दिन राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आना था उससे एक दिन पहले मुलायम सिंह यादव अपने प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर गए थे। उनके लिए जो मंच बनाया गया था वह खाली था। मंच बनाने वालों से जब उन्होंने बात की तो उन लोगों ने उसी मंच पर पोस्टर बैनर लगा सभा कराने को कह दिया। जब मंच तैयार करने का नंबर आया तो सपाइयों ने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच रोक दिया। इसके बाद उन्होंने एक पीसीओ से दिलीप कुमार से बात कर कार्यक्रम में एक घंटा देरी से आने का अनुरोध किया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों से तख़्त लाकर मंच बनाया था। 

रीना से बोले: मजदूरों, मजलूमों, बेसहारा का बनना सहारा
मुरादाबाद। दिलीप कुमार यहां रीना कुमारी की सभा करने के बाद उनकी कार से हरथला स्थित उनकी कोठी भी गए थे। रीना कुमारी ने बताया कि उनकी मां रानी इंद्रमोहिनी से दिलीप कुमार की पहले से मुलाकात थी। लिहाजा उन्होंने उनसे बातचीत की। उन्हीं के सामने रीना कुमारी से कहा कि तुम्हें अभी आगे जाना है। कहा-जीतने के बाद गरीबों, मजदूरों, मजलूमों और बेसहारा लोगों का सहारा बनना।

रानी के प्रचार में गांव गरीबों के विकास की रखी थी बात
सहसपुर बिलारी राजघराने की रीना कुमारी के प्रचार में आए दिलीप कुमार ने अपने पौन घंटे के भाषण में देश के गरीबों व विकास से अछूते गांवों की बात की। साथ ही इनके उत्थान के लिए कांग्रेस की देश में सरकार बनाने और मुरादाबाद लोक सभा सीट से रीना कुमारी के पक्ष में मतदान की पुरजोर अपील भी की थी।


पहले भाषण से दिल जीता, फिर हाथ उठवा वोट का कराया था वादा
इस चुनाव में रीना कुमारी चुनाव हार गईं थीं और उनके सगे भाई एवं भाजपा गठबंधन वाली लोकतांत्रिक पार्टी से उम्मीदवार रहे चंद्र विजय सिंह की जीत हुई थी, लेकिन अपने चुनाव प्रचार के अंदाज से दिलीप कुमार मुरादाबाद की जनता का दिल जरूर जीत ले गए थे। सुल्तान मोहम्मद खां ने बताया सभा समाप्ति से पहले दिलीप कुमार ने मंच से कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के लिए लोगों से हाथ उठवाए थे। शहर निवासी कई ऐसे लोग भी भीड़ में शामिल थे जो कांग्रेस विरोधी थे। बाद में उन लोगों ने कहा कि दिलीप कुमार के सभा में हाथ उठवाने के दौरान उन्होंने भी हाथ उठा कर कांग्रेस को वोट का वादा कर लिया था। जिसे उन्हें निभाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed