फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People of Buddhi Vihar forced to eat dust before getting water

Moradabad News: पानी से पहले धूल फांकने को मजबूर बुद्धि विहार के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
People of Buddhi Vihar forced to eat dust before getting water
मुरादाबाद। बुद्धि विहार के लोगों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए जल निगम ने नई पाइपलाइन बिछाने के लिए तीन प्रमुख सड़कों की खोदाई की। पाइपलाइन डालने के बाद न तो मिट्टी बराबर की गई और न ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की गई। इसके कारण उड़ती धूल जहां लोगों के घरों में भर रही है। वहीं राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। ऊबड़-खाबड़ मार्ग के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत लोगों को बिना स्टोर किए 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत वार्ड-16 बुद्धि विहार में 17 करोड़ रुपये की लागत से 14 लाख लीटर क्षमता के एक ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही 25 किमी. नई पाइपलाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। मार्च 2026 में यह कार्य पूर्ण होना है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सबसे पहले आवास विकास कार्यालय से दिल्ली रोड, आवास विकास कार्यालय गोल चक्कर चौराहे से बुद्धि विहार जाने वाले मार्ग और सेक्टर-3 बी में केनरा बैंक के सामने वाली गली में खोदाई कर पाइप लाइन डाली गई।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले शुरू हुए इस काम के बाद पाइपलाइन को मिट्टी से ढक कर छोड़ दिया गया। न तो मिट्टी बराबर की गई और न ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम किया गया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिन से आगे का काम भी बंद पड़ा है। लोगों ने बताया कि मार्ग की खोदाई करते समय उसे दो-तीन दिन बाद ठीक कर देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक ठीक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति के चलते इलाके में दिनभर धूल उड़ती रहती है। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है और घरों के अंदर तक धूल पहुंच रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को इस स्थिति से रोजाना जूझना पड़ रहा है।
करीब 20 दिन पहले नगर निगम ने बिना अग्रिम अनुमति के खुदाई पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद जल निगम ने आगे का काम बंद कर दिया। अधूरी सड़कें और उड़ती धूल लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जब तक परियोजना पूरी नहीं होती, तब तक सड़कों को अस्थायी रूप से समतल किया जाए और धूल नियंत्रण के लिए नियमित छिड़काव किया जाए।
000

000
स्थानीय लोगों ने बयां की परेशानी
(फोटो मीनाक्षी शर्मा,)
काम तो अच्छा है, लेकिन अधूरा छोड़ने से परेशानी हो रही है। दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी है।
मीनाक्षी शर्मा,



000

(फोटो इंद्रजीत शर्मा)
धूल की वजह से दिनभर घर में सफाई करनी पड़ती है। बच्चे एलर्जी से परेशान हैं। सड़क इतनी खराब है कि गाड़ी ले जाना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती है। - इंद्रजीत शर्मा



0000

(फोटो आयुषी)
बुद्धि विहार कॉलोनी की किसी भी रोड से स्कूटी से निकलने में डर लगता है। कई बार पत्थर एवं गड्ढों में स्कूटी स्लिप हो जाती हैं। चोट लगने का डर रहता है। केनरा बैंक के सामने वाली रोड और लवीना रेस्टोरेंट के सामने वाली रोड का बुरा हाल है। - आयुषी



0000

(फोटो रामा देवी)
सड़क खोदे हुए एक महीना हो गया है और पाइपलाइन भी पड़ गईं। फिर सड़क सही नहीं की गई। ईंटें इधर-उधर फैली पड़ीं हैं। दिन भर धूल-मिट्टी दुकान और घर में जाती रहती है। धूल के कारण ग्राहक दुकान पर नहीं रुकते। व्यापार चौपट हो गया है। - रामा देवी, जनरल स्टोर स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed