फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   People loot cake during an event in Amroha on BSP chief Mayawati 63rd birthday

माया के जन्मदिन का केक लुटा, आधा जमीन पर गिरा, जमकर हुई मारपीट-फायरिंग

Tue, 15 Jan 2019 11:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
People loot cake during an event in Amroha on BSP chief Mayawati 63rd birthday
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई जगह केक लूटने की खबर भी आई। बहुजन समाज पार्टी अमरोहा जिला यूनिट की ओर से कैलसा बाइपास रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्टी सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन कार्यक्रम में केक कटने के साथ ही लूट मच गई। जमकर हंगामा हुआ। आपाधापी और छीना झपटी में केट का आधा हिस्सा नीचे जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में केक लूटने के लिए भगदड़ मची रही। जमीन पर गिरा केक लूटकर ले गए। जिसके हाथ में जितना आया, लेकर खिसक लिया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी के सुगबुगाहट के विरोध में कुछ युवाओं ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


कई बार हालात बिगड़ने से बचे। आक्रोशित समर्थकों के बीच कुर्सियां चलीं और तोड़ी गईं। देखते ही देखते भीड़ के बीच मारपीट हो गई। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राम अवतार की अगुवाई में सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन कैलसा बाइपास रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में मनाया गया। जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा लग गया था।

 जन्मदिन 63वां था लिहाजा सेलीब्रेट करने के लिए 63 पाउंड का केक मंगाया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम व अन्य पदाधिकारियों ने केक काटने के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं में केक लेने की होड़ मच गई। 

केक पाने के लिए कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। आपाधापी और भगदड़ के बीच केक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं में केक लूटने की होड़ मची रही। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मना करते रहे, माइक से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते रहे। बावजूद इसके किसी ने एक न सुनी। हारकर पदाधिकारी भी मंच से तमाशा देखते रहे। 

केक की लूटपाट के दौरान हालातों को देखकर केक का बाकी बचा हिस्सा कपड़े में लपेटकर मेज की नीचे छुपा दिया गया। केक पाने की आपाधापी में कई के कपड़े खराब हो गए। 

किसी तरह हालात संभले तो पदाधिकारियों ने बाइक पर अपना संबोधन शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच कुछ युवकों ने बाहरी प्रत्याशी उतारने के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया। 

मंचासीन पदाधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद वक्ताओं ने कार्यक्रम समाप्त कर दिया। मुख्य अतिथि के कार्यक्रम से निकलते ही कुछ नेताओं के समर्थकों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। बात इतनी बढ़ी कि कुछ लोगों में मारपीट भी हो गई।

वहीं यूपी के बागपत भी में बसपा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 63वें जन्मदिन पर केक काटने के दौरान बसपा नेताओं ने हर्ष फायरिंग की। वहीं मेरठ में केक काटने के दौरान ऐसी लूट मची कि की कई पदाधिकारी मंच से गिरते- गिरते बचे।

बागपत पुलिस ने बसपा के मेरठ मंडल के जोन इंचार्ज और लोनी निवासी विनोद प्रमुख, बसपा नेता धर्मपाल प्रधान, गार्डन के संचालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई है।

मेरठ रोड पर स्थित हिना गार्डन में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बसपा अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर और जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव की मौजूदगी में 63 किलो का केक काटा गया।

इस बीच लोनी से पहुंचे मेरठ मंडल के जोन इंचार्ज विनोद प्रमुख और बसपा नेता धर्मपाल प्रधान के निजी सुरक्षाकर्मियों ने हर्ष फायरिंग कर दी। जोन इंचार्ज एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को किसी तरह रोका।

बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं के बीच केक कटवा रहे थे, फायरिंग किसने की उन्हें जानकारी नहीं है। वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस प्रकरण की जानकारी लेकर हाईकमान को मामले से अवगत कराएंगे।

केक के लिए मची लूट
कार्यक्रम के अंतिम समय में मायावती के जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटा गया। जैसे ही केक कटा, लोग उस पर टूट पड़े। छीनाझपटी ऐसी मची कि नेताओं को मंच छोड़कर नीचे आना पड़ा। इस दौरान महापौर सुनीता वर्मा बीच में ही फंस गईं। जैसे-तैसे उन्हें निकाला गया। कई पदाधिकारी गिरते-गिरते बचे।

रागिनी से मनोरंजन किया
कार्यक्रम में रागिनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गायक किरनपाल विधूड़ी ने रागिनी पेश की। बसपा पर आधारित गाने गाए। इस दौरान लोगों को गानों की डीवीडी भी बांटी गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed