{"_id":"62a649fca4cba61e6e1f99af","slug":"pcs-pre-examination-was-completed-without-copying-at-28-centers-of-the-district-moradabad-news-mbd431243659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 28 केंद्रों पर नकल विहीन संपन्न हुई पीसीएस-प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 28 केंद्रों पर नकल विहीन संपन्न हुई पीसीएस-प्री परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के 28 केंद्रों पर नकल विहीन संपन्न हुई पीसीएस-प्री परीक्षा
11276 परीक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भारी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस-प्री परीक्षा जनपद में 28 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल व नकल विहीन संपन्न हुई। इस दौरान 42.90 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए पांचों जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
रविवार को पीसीएस-प्री परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक चली तो दूसरी पाली ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चली। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश दिया गया। जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 13141 रहे, जिनमें 5692 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 7449 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में पंजीकृत 13141 में से 5584 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 7557 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस तरह से दोनों पालियों में कुल 26282 ने परीक्षा दी। 11276 उपस्थित रहे तो 15006 ने परीक्षा से किनारा किया। कुछ 42.90 प्रतिशत ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
एक साथ छूटा परीक्षार्थियों का रैला, जाम से जूझे लोग
परीक्षा देकर एक साथ छूटे परीक्षार्थियों के कारण जनपद में कुछ देर के लिए जाम के हालात पैदा हो गए। शहर में जहां टीपी नगर चौक, हिंदू कालेज चौराहा, गजरौला में स्टेशन रोड पूरी तरह से जाम की चपेट में रहे। भीषण गर्मी के चलते राहगीरों के साथ वाहन चालक जाम की चपेट में आकर परेशान रहे। ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों की सजगता के चलते कुछ ही देर में यातायात सुचारु हो गया।