Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pay 50 rupees first... then take a stroll in the park.

Moradabad News: पहले 50 रुपये दो... फिर पार्क की सैर करो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pay 50 rupees first... then take a stroll in the park.
मुरादाबाद। जिस पार्क के रखरखाव के नाम पर मकान खरीदते समय लोगों ने भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज चुकाया, आज उसी पार्क में सुबह-शाम टहलने के लिए उन्हें हर बार 50 रुपये का टिकट कटाना पड़ रहा है। यह विडंबना बुद्धि विहार सेक्टर-7 बी के निवासियों की है। एक तरफ घर के ठीक सामने बने संविधान साहित्य वाटिका पार्क में प्रवेश शुल्क ने स्थानीय लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, तो दूसरी तरफ चोक नाले और जलनिकासी के अभाव में घरों के सामने जमा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

बुदि्ध विहार सेक्टर-7 बी स्थित संविधान साहित्य वाटिका पार्क को बने करीब दो वर्ष हो चुके हैं। अब पार्क नगर निगम के अधीन है और यहां प्रवेश के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था से सबसे अधिक परेशानी पार्क के आसपास रहने वाले सेक्टर-7 बी के लोगों को हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवास विकास ने मकान और प्लॉट आवंटित करते समय पार्क और सड़क के रखरखाव के नाम पर मेंटेनेंस चार्ज लिया था। इसके बावजूद अब अपने ही घर के सामने बने पार्क में टहलने के लिए शुल्क देना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश यादव का कहना है कि जब उन्होंने पार्क और सड़क की सुविधा के लिए पहले ही भुगतान किया है तो फिर पार्क में प्रवेश के लिए अलग से शुल्क क्यों लिया जा रहा है। निवासियों ने मांग की है कि सेक्टर-7 बी के स्थानीय लोगों को पार्क में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाए। इसके लिए नगर निगम या आवास विकास की ओर से स्थानीय निवासियों के पहचान पत्र के आधार पर विशेष पास या कार्ड जारी किया जाए, जिससे वे बिना शुल्क दिए पार्क में टहल सकें।
विज्ञापन

--
कॉलोनी के लोगों की परेशानी केवल पार्क के शुल्क तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि आवास विकास ने प्लॉट तो बेच दिए लेकिन नाली और नालों की समुचित व्यवस्था नहीं की। मजबूरी में लोगों को अपने घरों के सामने नालियां खुद बनवानी पड़ीं, लेकिन आगे निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी घरों के बाहर और खाली पड़े प्लॉटों में जमा रहता है। इससे गंदगी फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
लोगों ने की मांग
बुदि्ध विहार सेक्टर-7बी के निवासियों ने संविधान साहित्य वाटिका पार्क में नि:शुल्क प्रवेश या विशेष प्रवेश कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। चोक नाले की सफाई कराकर नालियों को मुख्य निकासी से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि पार्क की सुविधा के साथ कॉलोनी की बुनियादी समस्याओं का भी समाधान हो सके।



------
स्थानीय लोगों के बयान
1. हमने अपने घरों के सामने नालियां अपने खर्च से बनवाई हैं लेकिन आगे पानी की निकासी नहीं है। नतीजा यह है कि गंदा पानी जमा रहता है। विभाग को पहले जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए।- भावना सिंह
2. पार्क हमारे सेक्टर में बना है और हम इसके आसपास रहते हैं। ऐसे में यहां टहलने के लिए शुल्क देना समझ से परे है। स्थानीय निवासियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था होनी चाहिए।- आदित्य
3. मकान खरीदते समय पार्क और सड़क के रखरखाव के नाम पर चार्ज लिया गया था। अब उसी पार्क में जाने के लिए अलग से पैसे देने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों को इस शुल्क से छूट मिलनी चाहिए।- कल्पना चौधरी
4. घर के सामने पार्क होने के बावजूद उसमें जाने के लिए सोचना पड़ता है। प्रशासन को ऐसा पास जारी करना चाहिए, जिससे सेक्टर के परिवार नियमित रूप से पार्क का उपयोग कर सकें।- नारायण सिंह
5. नालियां तो लोगों ने अपने स्तर से बनवा लीं लेकिन पानी निकलने का रास्ता नहीं है। खाली जगहों पर पानी जमा होने से गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है।- विनोद कुमार
6. नाला चोक होने से पूरी जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित है। विभाग को नाले की सफाई कराकर पानी की निकासी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।- देवेंद्र सिंह

---------------
-संविधान साहित्य वाटिका पार्क के आसपास रहने वाले लोगों को पार्क में जाने का शुल्क देना पड़ रहा है तो वह लोग नगर निगम आकर संबंधित समस्याओं का लिखित में ज्ञापन दें। बैठक में यह प्रस्ताव रखकर हल निकाला जाएगा।- अपर नगर आयुक्त, अजीत कुमार सिंह

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed