{"_id":"6ad14008f56a4364f8071567","slug":"patients-suffer-due-to-strike-by-contractual-health-workers-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115942-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान
Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मांगों और समस्याओं को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की कई दिनों से चल रही हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांठ में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। संविदा डॉक्टरों की अनुपस्थिति और पैथोलॉजी लैब पर ताला लटका होने से मरीज को परेशानी हैं। खून की जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है या फिर निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के संगठनों के आह्वान पर संविदा डॉक्टर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारी व कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को भी संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर रहे। इस दौरान सीएचसी कांठ सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज और जांच की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएचसी की पैथोलॉजी लैब बंद होने से मरीजों को खून की जांच कराने में परेशानी हुई। वहीं निजी लैब में जांच कराने के कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।