फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   passengers demand to start MST

एमएसटी शुरू होने की मांग कर रहे रेलवे के दैनिक यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
passengers demand to start MST
मुरादाबाद। कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन के कारण ट्रेनों रोक दी गईं थीं। इसके बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाकर केवल आरक्षित श्रेणियों के लिए यात्रा की अनुमति दी। सेकेंड सिटिंग में भी आरक्षित श्रेणी को ही यात्रा की अनुमति थी। पैसेंजर ट्रेनों और एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणियों में यात्रा बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लोगों का दूसरे शहरों में आवागमन तेजी से बढ़ा है। मुरादाबाद से प्रतिदिन काफी संख्या में नौकरीपेशा अमरोहा, चंदौैसी, रामपुर, बरेली, गाजियाबाद आदि शहरों में जाते हैं। इनमें वह भी शामिल हैं जो लाकडाउन से पहले एमएसटी यानी मासिक सीजन टिकट पर ट्रेन से रोजाना आवागमन करते थे। अब ये यात्री एमएसटी को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस समय पैसेंजर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। अनारक्षित टिकट सेवा भी शुरू नहीं हुई है। एमएसटी से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की मांग है कि रेलवे पैसेंजर ट्रेनें शुरू करें, जब तक यह ट्रेनें चालू नहीं होती हैं तो इस समय चालू ट्रेनों में जनरल के दो कोच लगाकर उनमें एमएसटी धारकों को सफर की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

प्रतियोगात्मक परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने अमरोहा में एक कोचिंग संस्थान ज्वाइन कर रखा है। लॉकडाउन से पहले रोजाना ट्रेन से आना जाना होता था। एमएसटी होने के कारण सफर में कम पैसे लगते थे। अब रोजाना रोडवेज बस से जाना पड़ता है। किराया पांच गुना तक खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शगुन ठाकुर, छात्र
पिलखुला में एक फर्म में नौकरी करता हूं, प्रतिदिन आवागमन होता है। लॉकडाउन से पहले एमएसटी बनवाई थी। अब जो ट्रेनें चल रही हैं। उनमें एमएसटी का लाभ नहीं मिल रहा है। रेलवे नियमित ट्रेनों या मौजूदा ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा दे तो राहत मिले।
- मोहम्मद उवैस
मैंने बरेली में एक स्पोर्ट्स अकेडमी ज्वाइन कर रखी है। वहां रोजना प्रशिक्षण के लिए जाना होता है। लॉकडाउन से पहले एमएसटी पर यात्रा करते थे इसलिए कोई परेशानी नहीं होती थी। अब रोजाना रोडवेज बस में सफर करना पड़ रहा है। किराया भी अधिक लगता है और जाम का भी डर बना रहता है।
- राहुल चौहान
रेलवे को जल्द पैसेंजर ट्रेनें शुरू करनी चाहिए जिससे यात्रियों की समस्या का समाधान हो सके। एमएसटी का लाभ न मिल पाने से काफी यात्री परेशान हैं। इसके लिए हम रेल प्रशासन से अपील करेंगे की इन यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था की जाए।

- मोहम्मद अजीम, सदस्य रेलवे परामर्श दात्री समिति
मुरादाबाद मंडल से 10 पैसेंजर ट्रेनों की बहाली के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय आ सकता है। जिन यात्रियों ने लॉकडाउन से पहले पास बनवाया था और लॉकडाउन के कारण वे यात्रा नहीं कर सके थे। ऐसे यात्रियों के लिए पास की अवधि को रेलवे ने बढ़ा दिया है।
- रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed