{"_id":"5a53cb2a4f1c1b0a788b76b4","slug":"passenger-problam-on-monday-train-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मुरादाबाद में मौसम जरूर साफ रहा। लेकिन, अन्य जिलों में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से मुरादाबाद पहुंची। इस कारण यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
कोहरे से ट्रेनों की संचालन बेपटरी हो गया। सोमवार को देहरादून कोच्चुवेली ट्रेन साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़ से लखनऊ एक्सप्रेस पांच घंटे, देहरादून एक्सप्रेस छह घंटे, सुहेलदेव सुपरफास्ट और अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सप्तक्रांति एक्सप्रेस ढाई और बेगमपुरा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची।
वहीं, ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केन्द्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। पुल निर्माण के चलते मुरादाबाद में तीन घंटे का ब्लॉक रहा। सोमवार को रेलवे के अधिकारियों ने प्लेटफार्म तीन, चार और पांच पर दो बजकर 45 मिनट से पांच बजकर 45 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बंद रखा।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने दो गाटर रखकर पुल निर्माण को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है अगले महीने से पुल यात्रियों के चालू कर दिया जाए।