फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Parth in 10th and Arijit in 12th

Moradabad News: दसवीं में पार्थ और 12वीं में अरिजीत का परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Parth in 10th and Arijit in 12th
मुरादाबाद। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परिणाम देखने के बाद मेधावियों ने सफलता का जश्न मनाना शुरू कर दिया। दसवीं में स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज के विज्ञान संकाय के छात्र पार्थ वर्मा ने 98.40 और 12वीं में भी इसी विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र अरिजीत सिंह ने 98.25 अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सीआईएससीई की परीक्षा में ज्यादातर विद्यालयों का नतीजा शत-प्रतिशत रहा तो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा की चमर बिखेरी। बोर्ड ने बुधवार को ही घोषणा कर दी थी कि दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह से ही विद्यार्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार करने लगे। जैसे ही परिणाम जारी हुआ, सभी अपना-अपना परिणाम देखने के लिए उतावले नजर आए। जैसे-जैसे परिणाम पता चलता गया, अपने दोस्तों को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं स्कूलों ने भी अपने विद्यार्थियों का परिणाम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों ने फोन कर बुलाए मेधावी
परिणाम जोड़ने के बाद जब स्कूलों ने मेधावियों की सूची देखी तो सबसे पहले शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मेधावियों को जल्द स्कूल पहुंचने के लिए फोन किया। कुछ मेधावी अपने साथ मिठाई लेकर आए थे तो कई स्कूलों ने स्वयं भी मिठाई की व्यवस्था की। बच्चों का मुंह मीठा करवाने के बाद शिक्षकों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कुछ देर के लिए क्रैश कर गई वेबसाइट
जल्द परिणाम देखने की लालसा में बच्चे और शिक्षक सभी वेबसाइट सर्च कर रहे थे। शिक्षकों का कहना है कि लोड बढ़ने की वजह से करीब 15 मिनट के लिए बोर्ड की वेबसाइट क्रैश कर गई। इसके कारण पहले एक-एक कर विद्यार्थियों के परिणाम देखने पड़ रहे थे। थोड़ी देर बाद जब स्थिति संभली तो शिक्षकों ने अपने स्कूल का परिणाम डाउनलोड किया।



सुखद संयोग... सगी बहनें बनीं टॉपर
बृहस्पतिवार को जारी हुए परिणाम में सुखद संयोग भी देखने को मिला। टाइनी टॉट्स कॉलेज में दसवीं में पहले और दूसरे स्थान पर दोनों सगी बहनें रहीं। फातिमा अबीरा ने 97.2 फीसदी अंक और फातिमा लबीबा ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। दोनों बहनों ने बताया कि शुरुआत से ही क्लास में पहला और दूसरा स्थान हम दोनाें का ही रहता है और हर साल ट्रॉफी मिलती है। बड़ी बहन फातिमा अबीरा ने बताया कि दोनों बहनों का एक साथ पढ़ने का सबसे बड़ा फायदा था कि जो टॉपिक समझ में नहीं आते थे, उनको एक-दूसरे के सहयोग से हल कर लेते थे। इसलिए ट्यूशन पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी। अंग्रेजी के विषय के टॉपिक मम्मी नोमाना ने समझाए। छोटी बहन फातिमा लबीबा ने बताया कि भविष्य में बीसीए करने का लक्ष्य है। पिता राहत अली ने बताया कि बेटियों की सफलता का श्रेय पत्नी नोमाना को जाता है, क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed