फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When asked to get the houses repaired, the factory owner issued threats.

Moradabad News: मकानों की मरम्मत कराने को कहा तो फैक्टरी मालिक ने धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
When asked to get the houses repaired, the factory owner issued threats.
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में 31 जुलाई की देर रात मोमबत्ती फैक्टरी में भीषण आग लगने से आस-पड़ोस के चार घरों को नुकसान पहुंचा था। फैक्टरी मालिक ने लोगों को बताया कि था कि वह मकानों की मरम्मत करा देंगे। मकान स्वामी सागर सक्सेना का आरोप है कि मकान में बाहर की दीवार ठीक कराने के बाद काम रुकवा दिया है। सागर का आरोप है कि उसने फैक्टरी मालिक से पूरे मकान की मरम्मत कराने को उसे धमकाने लगे। सागर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सागर सक्सेना ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में पहले भी तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। सागर का आरोप है कि अब वह धमका रहे हैं कि उन्हें जितना काम करना था करा दिया। अब किसी भी मकान में काम नहीं कराएंगे। सीओ कुलदीप गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed