फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Parents rescue child from leopard's jaws in Kanth, admitted

Moradabad News: कांठ में तेंदुए के जबड़े से बच्चे को खींच लाए मां-बाप, भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Parents rescue child from leopard's jaws in Kanth, admitted
कांठ। गेहूं की गहाई कर रहे दंपती के पांच साल के बेटे पर गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

तेंदुआ बच्चे को खींचकर ले जा रहा था कि दंपती सहित खेत में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर उसके ओर दौड़ पड़े और उन्होंने बच्चे का पैर पकड़कर उसे तेंदुए के जबड़े से छुडाया लेकिन तेंदुए के हमले से मासूम गंभीर घायल हो गया।
परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कांठ के गांव सलेमपुर के मझरा फजलाबाद निवासी राजीव कुमार ने गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक खेत बटाई पर ले रखा है, जिसमें इस बार गेहूं की बुआई की गई थी। गेहूं कटाई के बाद बृहस्पतिवार की शाम राजीव कुमार अपनी पत्नी ललीता, रिश्तेदार राजेंद्र सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ खेत पर गेहूं की गहाई कर रहे थे।
विज्ञापन

यहीं खेत में ही उनका पांच साल का बेटा लव्यांश भी खेल रहा था। तभी अचानक गांव के ही जगमाल सिंह के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने मासूम लव्यांश पर हमला कर दिया, वह उसे अपने जबड़े में दबोच कर खींचते हुए खेत के अंदर को ले जाने लगा, बच्चे के खींचने की आवाज सुनकर राजीव एवं उनकी पत्नी ललीता ने शोर मचाते हुए तेंदुए की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ खेत में मौजूद अन्य किसान भी लाठी-डंडे लेकर दौड़े और उन्होंने लव्यांश का पैर पकड़कर उसे जैसे-तैसे तेंदुए के जबड़े से खींच लिया। परिजन उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सीएचसी कांठ लेकर आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर घायल लव्यांश को इलाज के लिए भर्ती कराया और पूरे मामले की जानकारी जुटाकर परिजनों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed