फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parents demand no fees in lockdown period

फीस माफी के लिए अभिभावकों ने पेट रखा खाली, बजाई थाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
parents demand no fees in lockdown period
मुरादाबाद पेरैंट्स ऑफ आल स्कूल के लोगो ने मड़ल आयुक्त कार्यालय के सामने थाल बजाकर विरोध जताते। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे अभिभावकों ने बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक भूख हड़ताल कर फीस माफी की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों की वास्तविकता के लिए गत तीन वर्षों की उनकी बैलेंस शीट की जांच करनी चाहिए, ताकि फीस न मिलने की वजह से शिक्षकों को वेतन देने में कर रहे आनाकानी सभी के सामने आ सके। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शाम पांच बजे तक चले धरने में जिला प्रशासन और शासन तक आवाज पहुंचाने के लिए अभिभावकों ने थाली भी बजाई।
विज्ञापन

मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ स्कूल के तत्वावधान में सांकेतिक भूख हड़ताल में करीब 60 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा जिला छात्र अभिभावक संघ, श्री बालाजी सेवा समिति, व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन, व्यापारी कल्याण समिति करीब 26 सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन किया। अनुज गुप्ता ने कहा कि स्कूल अभिभावकों द्वारा फीस जमा नहीं करने पर शिक्षकों को वेतन देने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं, जबकि इन स्कूलों के पास करोड़ों रुपये का फंड है। फीस भी प्रबंधन के पास जा रही है। बहुत से अभिभावकों ने फीस जमा की है, लेकिन स्कूल संचालक उनके बारे में कुछ नहीं कर रहे हैं। स्कूलों द्वारा बताई जा रही समस्या की वास्तविकता परखने के लिए स्कूलों के बजट की जांच करनी चाहिए। गत तीन वर्ष की बैलेंस शीट की जांच होगी तो वास्तविकता सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद डॉ. एसटी हसन से वार्ता हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराने के अलावा संसद में भी इस समस्या को उठाने का आश्वासन दिया है। पंकज सक्सेना ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के अलावा प्रदर्शन करने पर भी विचार किया जाएगा। मोहम्मद मुशीर ने कहा कि कोरोना काल में यदि स्कूल संचालक प्रभावित हैं, तो अभिभावक भी अछूते नहीं हैं। बहुत से अभिभावकों की नौकरी छूट गई है और जो अभिभावक निजी संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं, उनको वेतन आधा-अधूरा मिल रहा है। इस दौरान शरद गुप्ता, सनी सिन्हा, वैभव, अंकित अग्रवाल, निमित गुप्ता, राजदीप गोयल, सौरभ गुप्ता, अग्रिम, मनीष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed