{"_id":"64e7bc976bc91080c20a9a2b","slug":"panic-among-the-villagers-due-to-the-sight-of-a-leopard-moradabad-news-c-15-1-mbd1043-227010-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शरीफ नगर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शरीफ नगर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव शरीफ नगर और ताराबाद में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों जगह जाकर जांच की तो दोनों स्थानों पर तेंदुए की गतिविविधयां होने की पुष्टि हुई है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे शरीफ नगर गांव के पास का ही बताया जा रहा है। हालांकि किसी अधिकारी ने अभी तक वीडियो यही की होने की पुष्टि नहीं की है। वीडियो में देर रात एक ढाबे के पास से मजार की ओर जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ जाता दिखाई दे रहा है। वहीं इससे पहले भी शरीफ नगर से करीब चार किलोमीटर दूर दो तेंदुए दिखाई दिए थे। वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि दोनों स्थानों पर तेंदुए की गतिविधियां होने की पुष्टि हुई, लेकिन बारिश होने के चलते तेंदुए के पंजों के निशान मिट सकते है। क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों से इन्कार नहीं किया जा सकता है। वन विभाग के गणेश राम बीट प्रभारी ने मौके की जांच की। उधर, गांव दौलतपुर तिगरी में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा तीसरे दिन भी खाली रहा।
पशुपति फैक्टरी में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
ठाकुरद्वारा।
काशीपुर रोड पर स्थित पशुपति एक्रीलोन लिमिटेड में तेंदुआ घुसने से कर्मचारी दहशत में है। वन विभाग ने सूचना पर बृहस्पतिवार शाम को फैक्ट्रीर में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग के दरोगा कपिल देव ने बताया की फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां फैक्टरी के अंदर आने पर कैद हो गई हैं। सीसीटीवी कैमरों से उसकी वीडियो बनाकर वन विभाग को उपलब्ध कराई गई। कैमरों से उसकी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।