फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat s decision in Moradabad young man will be able to marry another girl in exchange for land

एक तरफ है घरवाली, एक तरफ बाहरवाली: फिल्म की तरह हुआ पति का बंटवारा, पहली पत्नी को मिलेगी जमीन, दूसरी को प्यार

Mon, 10 Apr 2023 09:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Apr 2023 09:21 PM IST
सार

पंचायत में तय हुआ है कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा जमीन रजिस्ट्री करने के साथ ही घर में भी हिस्सा देगा। कानूनी रूप से जमीन और मकान देने के बाद ही वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सकेगा।

विज्ञापन
Panchayat s decision in Moradabad young man will be able to marry another girl in exchange for land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमिका जब प्रेमी के घर पहुंचकर शादी करने को अड़ गई तो पांच साल पुराने प्रेम प्रसंग का राज खुला। पत्नी ने विरोध किया तो प्रेमिका ने थाने पहुंचकर प्रेमी से शादी न होने पर जान देने की बात कहकर सभी को हतप्रभ कर दिया। थाने के बाहर जुटी पंचायत ने 24 घंटे बाद रविवार की शाम मामला सुलझा दिया। पंचायत में तय हुआ कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा जमीन रजिस्ट्री करने के साथ ही घर में भी हिस्सा देगा। कानूनी रूप से जमीन और मकान देने के बाद ही वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सकेगा। पंचायत के इस निर्णय पर पत्नी ने सहमति दे दी है। 

विज्ञापन

एक तरफ है घरवाली, एक तरफ बाहरवाली जैसी फिल्मी कहानी को पंचायत ने 24 घंटे बाद सुलझा दिया। तय हुआ कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा जमीन रजिस्ट्री करने के साथ ही घर में भी हिस्सा देगा। कानूनी रूप से जमीन और मकान देने के बाद ही वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सकेगा। पंचायत के इस निर्णय पर पत्नी ने सहमति दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादीशुदा प्रेमी के घर युवती पहुंच गई थी तो पांच साल से चोरी छिपे चल रहा प्रेम प्रसंग उजागर हो गया। युवती शादी की जिद करने लगी, लेकिन युवक पक्ष निकाह कराने के लिए राजी नहीं हो रहा था।

विज्ञापन

युवती ने थाने में तहरीर देकर प्रेमी पर ही शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। पुलिस भी हरकत में आ गई और युवक को थाने ले आई। इस मामले को सुलझाने के लिए समाज के संभ्रांत लोग भी सक्रिय हो गए। युवक की पत्नी भी रविवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और युवती से निकाह करने का विरोध करने लगी। 

उधर, प्रेमिका ने दो टूक कह दिया कि अगर उसका निकाह प्रेमी से नहीं हुआ तो वह जान दे देगी। इससे मामला उलझता जा रहा था। पंचायत ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता की। घंटों मंथन करने के बाद सहमति बनीं कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा कृषि भूमि रजिस्ट्री करेगा और मकान में भी उसका एक तिहाई हिस्सा रहेगा तभी वह अपनी प्रेमिका से निकाह कर सकेगा।

पंचायत के फैसले से दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को भी लिखित में दी गई है। चर्चा है कि सोमवार को युवक अपनी पत्नी के नाम कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने के साथ ही मकान में भी हिस्सा देकर प्रेमिका से निकाह कर सकता है। वहीं आसपास के इलाके में पंचायत के इस निर्णय की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed