फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat elections: Final publication of voter list now on 22nd

पंचायत चुनाव : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Final publication of voter list now on 22nd
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव के मतदाताओं की अंतिम सूची अब 22 अप्रैल को सार्वजनिक की जाएगी। इस मामले में आयोग ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह की राहत दी है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंंह ने अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया है कि एसआईआर में काफी कर्मचारी लगाए गए थे। इस कारण पंचायत चुनाव के मतदाताओं की सूची का कंप्यूटरीकरण में देरी हो गई है। अब अंतिम मतदाता सूची 15 अप्रैल की जगह 22 को सार्वजनिक की जाएगी। इसी के साथ वार्ड मैपिंग और मतदेय स्थलों की जांच को भी अधिकारी पूरा करेंगे।
विज्ञापन

दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं की हुई जांच
जिले में पंचायत चुनाव से जुड़े 14 लाख मतदाताओं की सूची की एआई से जांच करने के बाद चुनाव आयोग ने दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को सत्यापन करने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। प्रथम चरण में चुनाव आयोग ने 2.35 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। जांच के बाद पहले चरण में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। सभी लोगों के नाम सूची से हटाए गए । दूसरी बार आयोग ने 4.66 लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजा था। इस सूची का बीएलओ ने सत्यापन किया। दूसरी सूची में 53 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। दोनों चरणों में 1.24 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। सत्यापन के दौरान मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 2021 की मतदाता सूची की तुलना में 2026 में लगभग 18 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। इधर जिले में मौजूद 2437 बूथों के सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed