फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PAN card case: Azam Khan and Abdullah's statements recorded, appearance through video conferencing

पैनकार्ड मामला: आजम खां और अब्दुल्ला के बयान दर्ज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, अब 14 अक्तूबर को सुनवाई

Mon, 07 Oct 2024 07:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 07:32 PM IST
सार

रामपुर की एक अदालत में आजम खां और अब्दुल्ला आजम से जुड़े पैन कार्ड मामले में सुनवाई हुई। दोनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बयान दर्ज करवाए। अब इस केस की सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
PAN card case: Azam Khan and Abdullah's statements recorded, appearance through video conferencing
आजम खां और अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो पैनकार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। दोनों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। अब इस मामले की सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड रखने का मामला सिविल लाइंस थाने में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। इसमें सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में उनके धारा 313 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट को भी असंवैधानिक बताया। दोनों के बयान दर्ज हो गए हैं। बयानों की काॅपी ई मेल के जरिए सीतापुर और हरदोई जेल के अधीक्षकों को भेज दी गई है।


भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि दोनों आरोपियों के बयान कोर्ट में दर्ज हो गए हैं। इस मामले की सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी।

डूंगरपुर प्रकरण में इंस्पेक्टर ने दर्ज कराए बयान

डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट व लूटपाट व चोरी के मामले में विवेचक इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने कोर्ट में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की जो पूरी नहीं हो सकी।

अब इस मामले की सुनवाई दस अक्तबूर को होगी। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed