{"_id":"6af36674e2f010ed0507a704","slug":"palak-selected-for-the-up-under-23-womens-cricket-team-moradabad-news-c-354-1-mo11014-111214-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पलक का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पलक का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूलरूप से मेरठ निवासी युवा क्रिकेटर पलक सिंह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। पलक अपनी लेग ब्रेक गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल रहीं।
पलक पिछले कई सालों से दिल्ली रोड स्थित एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं। पलक इससे पहले भी यूपी अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला क्रिकेट की चयन प्रक्रियाओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर टीम में जगह बनाई है।
चयन पर पलक ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा अवसर है। इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और कोच मिर्जा दानिश आलम को देती हैं। उनका लक्ष्य यूपी अंडर-23 टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
कोच मिर्जा दानिश आलम ने कहा कि पलक मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्हें विश्वास है कि वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगी और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएंगी।
पलक के चयन पर एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है। प्रशासनिक साऊद आलम, कोच सलीम, रोहित, प्रतीक्षा ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।