{"_id":"5f366a6d8ebc3e9ff3777a23","slug":"pakistani-design-house-apologize-for-using-pictures-of-nawabzadi-mehrunnisa-khan-after-nawab-kazim-ali-raises-objection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी डिजाइन हाउस को हटानी पड़ी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर, नवाब काजिम अली खां ने जताई थी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी डिजाइन हाउस को हटानी पड़ी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर, नवाब काजिम अली खां ने जताई थी आपत्ति
Fri, 14 Aug 2020 04:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Aug 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
नवाबजादी मेहरुन्निसा खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के फराह तालिब अजीज डिजाइन हाउस ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां की आपत्ति के बाद रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा ली है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी व्यवसायी असदुल्लाह काजमी के हस्तक्षेप पर यह कार्रवाई हुई है। अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान के फराह तालिब अजीज डिजाइन हाउस द्वारा अपने व्यवसायिक प्रचार में नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने डिजाइन हाउस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह तस्वीर देखी। इसके बाद उनके द्वारा इस संबंध में इस्लामाबाद निवासी व्यवसायी असदुल्लाह काजमी से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
काज़मी ने प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए फराह तालिब अजीज डिजाइन हाउस से इसे लेकर बात की और बगैर इजाजत नवाबजादी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर नवाब खानदान की आपत्ति के बारे में बताया।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने बताया कि पाकिस्तानी व्यवसायी असदुल्लाह काजमी के हस्तक्षेप पर हुई कार्रवाई के बाद फराह तालिब अजीज डिजाइन हाउस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर हटा ली है।
उन्होंने बताया कि डिजाइन हाउस ने नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर के इस्तेमाल के लिए माफी भी मांगी है।