फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paddy, sugarcane, and urad crops flattened by heavy rain and strong winds.

Moradabad News: तेज बारिश और हवा से गिरी धान, गन्ना व उड़द की फसलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Paddy, sugarcane, and urad crops flattened by heavy rain and strong winds.
कांठ। तेज बारिश और हवा के कारण किसानों की खेतों में खड़ी धान, गन्ना और उड़द की फसलें गिर गई हैं। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन ने फसलों के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ क्षेत्र में इस समय खेतों में धान, गन्ना और उड़द की फसलें खड़ी हैं। जिसके पूर्ण रूप से पकने का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से क्षेत्र में किसानों की खेतों में खड़ी धान, गन्ना और उड़द की फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों का बड़ी नुकसान हुआ है। छजलैट के किसान समरपाल सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, वीर सिंह, राजपाल सिंह, कांठ के भूपेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह व हरपाल सिंह आदि का कहना है कि जो फसल बारिश या हवा से खेत में गिर जाती है उसे खेतों में चूहे नहीं छोड़ते हैं। धान की गिरी फसल का दाना भी खराब हो जाता है। किसानों ने खेतों में गिरी फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed