{"_id":"578f6a2e4f1c1b217fc4c046","slug":"p-leaders-scramble-in-cm-presence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सपा नेताओं में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सपा नेताओं में हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
घटना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हवाई पट्टी तक पहुंचने को तमाम धक्के खाए, गेट पर पुलिस वालों से भी खरी - खोटी सुनी, लेकिन सीएम को शक्ल दिखानी थी लिहाजा मुस्करा कर सब सह गए। डांट - धक्के खाकर हवाई पट्टी तक पहुंचने का किला तो सपा नेताओं ने जैसे- तैसे फतह कर लिया। लेकिन अंदर आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री को शक्ल दिखाने की होड़ में सपा नेता बाबर खां और संजीव यादव में हवाई पट्टी पर सीएम की मौजूदगी में ही हाथापाई हो गई।
मुजफ्फरनगर जाते वक्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे स्टेट प्लेन से भदासना हवाई पट्टी पर उतरे थे। उन्होंने यहां स्टेट प्लेन छोड़ा और हेलीकाप्टर से मुजफ्फर नगर चले गए। वापसी में यहीं से स्टेट प्लेन से लखनऊ को निकले। सीएम हवाई पट्टी पर करीब 15 मिनट तक रुके। इस दौरान सपा नेताओं में मुख्यमंत्री को शक्ल दिखाने के लिए होड़ मची रही। मामला मुख्यमंत्री के दौरे का था लिहाजा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
वैसे भी पिछली बार हवाई पट्टी पर सीएम से मिलने की होड़ में सपाई उनका सुरक्षा घेरा तोड़ चुके थे, लिहाजा इस बार चुनिंदा लोगों को ही हवाई पट्टी के अंदर जाने की इजाजत थी। शुरू में 42 लोगों की लिस्ट पुलिस को थमाई गई थी लेकिन बाद में 100 से ज्यादा सपाई जहां- तहां से फोन कराकर हवाई पट्टी के भीतर जा घुसी। हालांकि इसके लिए इन्हें पुलिस की डांट फटकार भी झेलनी पड़ी। लेकिन अंदर जाकर ये आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन
शहर के पुराने सपाइयों में शुमार बाबर खां और जिला महासचिव संजीव यादव के बीच सरेआम सीएम की मौजूदगी में हाथापाई तक हो गई। बाबर खां का कहना है कि वह सीएम से मिलने को आगे बढ़े तो संजीव यादव ने उन्हें रोक दिया। जिसे लेकर उनकी संजीव से पहले नोंकझोंक हुई फिर हाथापाई। किसी तरह दोनों को अलग किया गया।
कुछ लोगों ने पार्टी को हाईजैक कर रखा है। हमें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया। संजीव यादव जैसे नेता मनमानी चला रहे हैं। सत्ता का लाभ उठाने वाले आगे हैं और असल सपाइयों को ये दरकिनार रखना चाहते हैं। ये डरते हैं कि हम जैसे नेता मिलेंगे तो सीएम को हकीकत पता चलेगी। - बाबर खां, वरिष्ठ सपा नेता।
मुख्यमंत्री को किससे मिलना था, किससे नहीं यह खुद सीएम ने तय किया था। मुख्यमंत्री की स्पेशल सिक्योरिटी होती है, जो हर किसी को उनके पास तक नहीं पहुंचने देती। केवल वही लोग उनसे मिल सकते हैं जिनसे वो खुद मिलना चाहते हैं। बाबर खां को मैंने नहीं रोका था। - संजीव यादव, जिला महासचिव, सपा।
डीएम - एसएसपी से पूछीं कांवड़ की तैयारियां
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हवाई पट्टी पर खड़े - खड़े डीएम जुहैर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी से जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया। सीएम ने दोनों अधिकारियों से कांवड़ यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की बाबत पूछा और निर्देश दिए कि सतर्क रहें और किसी भी हाल में लॉ एंड आर्डर को न बिगड़ने दें। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश भी डीएम को दिए।