फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   owner through highway and cainter loot

कैंटर लूट मालिक को हाईवे किनारे फेंका

Wed, 01 Mar 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
owner through highway and cainter loot
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कटघर थानाक्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास सोमवार की रात बदमाशों ने कैंटर लूट लिया। कैंटर मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर काबू किया और मझोला क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। मालिक खुद ही कैंटर चलाते हैं और रामपुर माल पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। कटघर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


संभल थानाक्षेत्र के नखासा थानाक्षेत्र के दीपा सराय निवासी अंसार पुत्र जरार ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने कैंटर से रामपुर माल पहुंचाने गए थे। रामपुर से लौटते समय उन्होंने कटघर क्षेत्र में एक होटल पर खाना खाने के बाद कैंटर को कोहिनूर तिराहे के पास आलिया इंटरनेशनल फर्म के सामने खड़ा कर दिया और उसमें ही सो गया।
विज्ञापन


देर रात तीन बदमाश खिड़की तोड़कर कैंटर में घुस गए और उन्होंने अंसार को अपने कब्जे में ले लिया। तीनों ने अंसार से मारपीट की। एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। अंसार ने बताया कि बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर मझोला थानाक्षेत्र में उसे फेंक दिया और कैंटर और 26 सौ रुपये व मोबाइल लूट कर ले गए। किसी तरह अंसार बंधक मुक्त हुआ और मझोला थाने पहुंचा। मझोला पुलिस ने घटना दूसरे थानाक्षेत्र की बताकर टरका दिया। इसके बाद पीड़ित कटघर थाने पहुंचा। कटघर इंस्पेक्टर एसपी  सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed