फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Outrage in the state due to suspension of officers, protests in 75 districts

Moradabad News: अफसरों के निलंबन से प्रदेश में आक्रोश, 75 जिलों में विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Outrage in the state due to suspension of officers, protests in 75 districts
मुरादाबाद। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आदेश पर मुरादाबाद जोन के चीफ इंजीनियर समेत पांच अफसरों के निलंबन पर प्रदेशभर के विद्युत कर्मियों में आक्रोश है। इस मुद्दे को निजीकरण की नीति के साथ जोड़ते हुए अभियंता संघ, जूनियर इंजीनर्स व पावर आफिसर्स एसोसिएशन ने सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में मुख्य अभियंता कार्यालय में मंडल के विद्युत कर्मी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम की गलती का खामियाजा विद्युत निगम के अधिकारी झेल रहे हैं। इस मामले की तकनीकी रिपोर्ट पीवीवीएनएल मुख्यालय को सौंप दी गई है। नगर निगम द्वारा 25 किलोवाट के विद्युत भार 35 किलोवाट लोड चलाया जा रहा था। इसके कारण फाल्ट हुआ और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दूसरी ओर निजीकरण व कार्रवाई के विरोध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने विरोध स्वरूप लखनऊ में ऊर्जा मंत्री के आवास का घेराव किया। पश्चिमांचल के 14 जिलों के विद्युत कर्मियों भी 24 जुलाई को ऊर्जा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों सचिन, दीपक, प्रणव, आरएन राठौर, शिवम, ओम प्रकाश, संदीप, मुलायम सिंह ने कहा कि अवर अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक अधिकारी एवं कर्मचारी को बिना किसी गलती के निलंबित कर दिया गया। इस प्रकरण में तकनीकी बिंदुओं को जाने बिना कार्रवाई की गई है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता रहेगा। 24 जुलाई को मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय ऊर्जा भवन पर व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

आज नए अधिकारियों को सौंपी जाएगी विद्युत वितरण की जिम्मेदारी
मुख्य अभियंता एके सिंघल, एसई सुनील अग्रवाल, एक्सईएन प्रिंस गौतम, एसडीओ राणा प्रताप और जेई ललित कुमार के निलंबन के बाद इन पदों पर किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई। मंगलवार देर रात को पदभार सौंपने के लिए पीवीवीएनएल से एक पत्र जारी किया गया है। विद्युत कर्मियों का कहना है कि अभी नाम स्पष्ट नहीं है लेकिन बुधवार को नए अधिकारी और जेई कार्यभार संभाल लेंगे। इससे उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। दो दिन से समाधान शिविर के अलावा कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed