फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Our alliance is with social brotherhood

हमारा गठबंधन सामाजिक भाईचारे से, सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं: शमसुद्दीन राइनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Our alliance is with social brotherhood
मुरादाबाद। हमारा गठबंधन सिर्फ सामाजिक भाईचारे से है। दूसरी पार्टियों के नेता आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। किसी के बहकावे नहीं आना है। दलित मुस्लिम के साथ ही अन्य वर्गाें के लोग भी बसपा के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा ही भाजपा को टक्कर दे सकती है। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हर एक वोटर तक पहुंचें और बसपा की नीति और बसपा शासन काल में उत्तर प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों और शुरू की गईं जनहित योजनाओं के बारे में बताएं। बातें रविवार को बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइनी ने पाकबड़ा स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में कहीं।उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल में अमरोहा और मुरादाबाद की लोकसभा सीटों पर किया जा चुके है। जल्द ही अन्य सीटों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे। जमीन और जनता से जुड़े कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बनाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगीना के सांसद गिरीश चंद्र ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि बसपा को मजबूत करे। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ें। इस बार बसपा दलित और मुस्लिम गठजोड़ से भाजपा को सत्ता से हटा देगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद, संचालन निर्मल सागर और चंद्रपाल सैनी ने की। इस दौरान रणविजय सिंह, चंद्रपाल सैनी, रामकुमार गुलाब, सतपाल कश्यप, सुरेश दिवाकर, अरुण कुमार, जितेंद्र सागर, डॉ. पूजन प्रसाद, इरशाद सैफी, एहसान कुरैशी, अकिल चौधरी, शकील सलमानी, नासिर हुसैन, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article