{"_id":"69d9559e909e3066900834c5","slug":"order-to-release-the-attached-property-of-the-sister-and-nephew-of-the-former-block-chief-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-875108-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन और भांजे की कुर्क संपत्ति को मुक्त करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन और भांजे की कुर्क संपत्ति को मुक्त करने के आदेश
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललिल कौशिक की बहन और भांजे की कुर्क की गई संपत्ति को अदालत ने मुक्त करने के आदेश दिए हैं।
सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक बलरामपुर जेल में बंद है। हत्या, रंगदारी मांगने, दुष्कर्म, अपहरण समेत 27 मुकदमे दर्ज हैं। 27 मार्च 2026 को गैंगस्टर के मामले में ललित कौशिक, खुशवंत सिंह और केशव सरन शर्मा को आठ-आठ साल की सजा सुनाई थी। इससे पहले ललित कौशिक की संपत्ति कुर्क की गई थी।
जिसमें पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि ललित कौशिक ने अपनी बहन गीता भारद्वाज और भांजे अभिषेक भारद्वाज समेत अन्य रिश्तेदार, दोस्तों के नाम अवैध तरीके से अर्जित किए गए रुपयों से संपत्ति खरीदी है। नवीन नगर स्थित गीता का मकान भी कुर्क किया गया था। गीता और उसके बेटे अभिषेक ने अपने अधिवक्ता के जरिये कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर संपत्ति मुक्त कराने की मांग रखी थी।
एडीजे पांच रेशमा चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गीता का मकान और एक स्कूटी मुक्त करने के आदेश दिए हैं। गीता के वकील अभिषेक शर्मा का कहना है कि अन्य संपत्ति मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। ब्यूरो