फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Order ineffective, commissioner does not get work on the spot

Moradabad News: आदेश बेअसर, कमिश्नर को मौके पर नहीं होता मिला काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Order ineffective, commissioner does not get work on the spot
मुरादाबाद। मंडलायुक्त के कड़े निर्देश का भी बुध बाजार में अंडरग्राउंड बिजली केबल डालने का काम कर रहे रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी के प्रतिनिधियों पर कोई असर नहीं हुआ। चेतावनी के मुताबिक मंडलायुक्त बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे बुधबाजार में कार्य की प्रगति देखने निकले तो उन्हें मौके पर न तो काम होता मिला और न ही वहां संबंधित कंपनी का कोई स्टाफ। यह स्थिति देख कमिश्नर खासे खफा हुए। उन्होंने कंपनी के मेन ठेकेदार को शुक्रवार को कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक साल से शहर की सड़कों को स्मार्ट करने की चल रही कवायद को अभी तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। बुध बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद संबंधित कंपनी को अंडरग्राउंड बिजली केबल डालने का ठेका मिला है। लेकिन यह कंपनी शुरू से ही आनाकानी कर रही है। मंडलायुक्त ने कंपनी के प्रतिनिधियों को मेन पावर और मशीनरी बढ़ाने कर काम तेज करने के निर्देश दिए थे। खुद निरीक्षण भी करने को कहा था। लेकिन मंडलायुक्त के आदेश को भी कंपनी के प्रतिनिधियों ने हल्के में लिया। मंडलायुक्त बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बुध बाजार काम का निरीक्षण करने पहुंचे तो स्थिति देख दंग रह गए। मौके पर न तो काम होता दिखाई दिया और न ही काम करने वाली कंपनी का कोई प्रतिनिधि ही मौके पर मिला।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने साथ मौजूद अधिकारियों से जब कंपनी के मेन ठेकेदार को फोन मिलवाया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मंडलायुक्त ने जब किसी अन्य व्यक्ति से फोन मिलवाया तो उसने उठा लिया। मंडलायुक्त ने इस पर उसकी जमकर फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने उसे शुक्रवार को अपने कार्यालय तलब किया है। मौके पर मौजूद स्मार्ट सिटी के अफसरों से भी शिथिलता पर नाराजगी जताई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed