फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Order for inquiry into not suspending Panchayat Secretaries

पंचायत सचिवों को निलंबित न करने की जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Order for inquiry into not suspending Panchayat Secretaries
मुरादाबाद। सपा अधिवक्ता सभा ने बुधवार डीएम और कमिश्नर को ज्ञापन देकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी दो पंचायत सचिवों को निलंबित न करने का आरोप डीपीआरओ पर लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। कमिश्नर आंजनेय कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायतों में नियुक्त हुए प्रशासकों के कार्यकाल में की गई गड़बड़ियों की शासन स्तर से हुई जांच के बाद मूंढापांडे ब्लॉक में नियुक्त ग्राम पंचायत सचिव मोहन सिंह रावत और इंतजार हुसैन को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया था, लेकिन डीपीआरओ ने निलंबन करने से पूर्व जिलाधिकारी से अनुमोदन नहीं लिया गया। जिसे आधार बना कर इस निलंबन आदेश के विरुद्ध मोहन सिंह रावत और इंतजार हुसैन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अलग-अलग याचिकाएं दायर कीं थीं।
विज्ञापन

निलंबन आदेश करने से पूर्व डीएम का अनुमोदन न लिए जाने को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शासनादेश का उल्लंघन मानते हुए दिनांक 21 दिसंबर 2021 को दोनों के निलंबन आदेश को निरस्त करते हुए डीपीआरओ को दोबारा विधिक आदेश पारित करने का अवसर देते हुए याचिकाओं को निस्तारित कर दिया था, लेकिन 20 दिनों से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी डीपीआरओ द्वारा इन दोनों को पुन: निलंबित नहीं किया गया और दोनों को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष नाजिम हुसैन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मुमताज हुसैन व महासचिव आकाश आदि ने डीएम और कमिश्नर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए डीपीआरओ पर दोनों ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाते हुए दोनों ग्राम पंचायत सचिवों को पुन: निलंबित किए जाने की मांग की।

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed