फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Operators started strike after private bus was challaned

Moradabad News: निजी बस का चालान होने पर संचालकों ने शुरू की हड़ताल

Fri, 18 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Operators started strike after private bus was challaned
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के आदेश पर नगर में सड़क पर चल रहे निजी स्टैंड के खिलाफ पुलिस के सहयोग से कार्रवाई शुरू की। टीम ने एक निजी बस का ऑनलाइन चालान कर दिया। इसके विरोध में बस संचालक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर कार्रवाई के नाम पर भेदभाव का आरोप लगाया है। स्योहारा मार्ग पर निजी बसें न चलने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस संचालकों ने कहा कि शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय जाकर अपनी सभी 46 बसों को सरेंडर कर देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस नगर पालिका की टीम के साथ दोपहर करीब 12:00 बजे स्योहारा मार्ग पर खड़ी बस के पास पहुंची। पुलिस ने इस बस के चालक को बुलाकर उसका ऑनलाइन चालान कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मार्ग पर चलने वाली निजी बसों के चालक-परिचालक और संचालक भड़क गए। उन्होंने मार्ग पर चलने वाली सभी बसों को रतूपुरा चौराहे के पास मैदान में खड़ा कर दिया। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बस यूनियन के अध्यक्ष महिपाल सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा कि कि प्रशासन सिर्फ उनकी बसों पर ही कार्रवाई करता है। जबकि कमालपुरी चौराहे पर अवैध रूप से ई-रिक्शा का स्टैंड सड़क पर चल रहा है। काशीपुर मार्ग और मुरादाबाद मार्ग की निजी बसों काे भी सड़क पर खड़ा कर संचालन किया जा रहा है लेकिन कार्रवाई उन पर ही होती है। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें बस अड्डा चलाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराएगा तब तक वह अपने बसों का संचालन नहीं करेंगे। बसों का संचालन ठप होने से इस मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। उधर एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा कि लोगों की शिकायत पर नगर पालिका को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed