{"_id":"621290363e0a7b6db909f6d7","slug":"open-gym-lock-in-the-gate-made-such-a-smart-park-moradabad-news-mbd419451114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन जिम, गेट में लॉक लगाया, ऐसा स्मार्ट पार्क बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन जिम, गेट में लॉक लगाया, ऐसा स्मार्ट पार्क बनाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के सात पार्कों को स्मार्ट बनाया गया है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद पार्क तो स्मार्ट बन गए, लेकिन समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिगर कॉलोनी के तिकोना पार्क की भी कमोवेश यही स्थिति है। पार्क का गेट अक्सर बंद रहता है। वहीं, पार्क में स्थापित ओपन जिम भी बंद कर दिया गया है। कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि पार्क खुले और उसका सब लोग भरपूर लाभ उठाएं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 8.26 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सात पार्कों को स्मार्ट किया गया है। इनमें शहर की पॉश कॉलोनी जिगर कॉलोनी के तीन, दीनदयाल नगर में दो, नवीन नगर में व टीडीआई सिटी के पीछे एक-एक पार्क को स्मार्ट बनाया गया है। इन पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए कई आकर्षक झूले, लोगों के बैठने के लिए बेंच तथा ओपन जिम की व्यवस्था की गई है। स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर टीएन मिश्रा का कहना है कि यह सभी पार्क बन कर पूरे हो चुके हैं, जिसका लाभ शहर के लोगों को मिल रहा है। हालांकि शहर के जिगर कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क स्मार्ट तो बन गया है, लेकिन उसका लाभ वहां के लोगों को फिलहाल पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। पार्क के गेटों पर अक्सर ताला लगा रहता है। इसके अलावा पार्क में मौजूद ओपन जिम भी करीब दो माह से बंद कर दिया गया है।
पहले पार्क की दशा इतनी बेहतर नहीं थी। कुछ स्थानों पर चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त थी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पार्क की दशा बदल गई है। पार्क की ऊंची चहारदीवारी और गेट आदि लग गए हैं। पहले सीमेंट की बेंचे थीं। अब आकर्षक बेंचें लगा दी गई हैं। बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम की दो मशीनें भी लगा दी गई हैं। शुरू में कुछ दिनों तक पार्क खुला रहता था। पिछले डेढ़ माह से गेट पर ताले लगे रहते हैं। बच्चों को इससे निराशा हो रही है।
विज्ञापन
मुवस्सिर, जिगर कॉलोनी
पार्क में पहले झूले नहीं थे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पार्क को सुंदर बनाकर इसमें झूले लगाने देने से कॉलोनी की भी शोभा बढ़ गई है, लेकिन ताला बंद रहने से लोग अंदर नहीं जा पाते। पूछने पर पार्क में काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि पार्क के सुंदरीकरण का कार्य अभी चल रहा है। जबकि डेढ़ महीने पहले तक पार्क खुला रहता था। कोई दिक्कत अथवा नुकसान भी नहीं होता था।
फैजान, जिगर कॉलोनी
पार्क को सुंदर तो बना दिया गया, लेकिन इसका लाभ कॉलोनी के बच्चों व अन्य लोगों को नहीं मिल सकेगा। पार्क के अंदर स्थित ओपन जिम को भी लोहे की सरिया से लॉक कर दिया गया है। इसके चलते पार्क के भीतर गया व्यक्ति चाह कर भी जिम की मशीनों का लाभ नहीं ले सकता।
सरफराज, जिगर कालोनी
पार्क के सामने ही मैं किराने की दुकान चलाती हूं। दुकान पर बैठे रहने के कारण मेरी कमर व पैर में कुछ दिक्कत रहती है। पार्क में ओपन जिम के लग जाने पर मैंने करीब एक माह तक उस पर एक्सरसाइज की। मुझे काफी लाभ मिला। पार्क में सुबह शाम टहलती भी थी। लेकिन अब पार्क के गेट अक्सर बंद रहते हैं। ओपन जिम की मशीनों को भी सरिया के माध्यम से लॉक कर दिया गया है। इससे मैं अब पार्क में लगी जिम मशीनों की एक्सरसाइज नहीं कर पा रही हूं। पार्क खुल जाए और ओपन जिम तो काफी लाभ मिले।
अंजुम परवीन, जिगर कालोनी
शहर के इन सात पार्कों को बनाया गया है स्मार्ट
- तिकोना पार्क, जिगर कॉलोनी
- पॉशा कालोनी, जिगर कालोनी
- झूला पार्क, जिगर कॉलोनी
- महर्षि दयानंद पार्क, नवीन नगर कॉलोनी
- पंडित दीनदयाल नगर पार्क, दीनदयाल नगर
- अशोका पार्क, दीनदयाल नगर
- शिव शक्ति पार्क, टीडीआई के पीछे
-