{"_id":"5722f37d4f1c1bc431a914ed","slug":"onother-munna-bhai-caught-in-railway-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेलवे की परीक्षा में मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की परीक्षा में मुन्ना भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
टीएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएमयू में चल रही रेलवे की परीक्षा में मुन्ना भाई अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ब्लूटूथ डिवाइस के सहारे नकल करने की कोशिश करते हुए नौ युवकों के पकड़े जाने के बाद भी गुरुवार को फिर से एक और मुन्ना भाई पकड़ा गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गुरुवार को टीएमयू के इंजीनियरिंग कालेज में सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले एंट्री के समय चेकिंग चल रही थी। चेकिंग स्टाफ ने इसी दौरान एक युवक के बनियान में कुछ छिपा हुआ महसूस हुआ। उसकी अलग से चेकिंग की गई तो उसके बनियान में डिवाइस छिपा हुआ मिला।
पकड़े गया युवक राजस्थान के करौली निवासी छात्र रामू सिंह गुर्जर पुत्र हरप्रसाद गुर्जर है। उसने बनियान के अंदर डिवाइस छिपा रखा था। टीएमयू के सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि छात्र ने जयपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बिहार निवासी छात्र धर्र्मवीर यादव से परीक्षा पास करने का सौदा तय किया था।
विज्ञापन
एसओ तेजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पास कराने के बहाने ठगों का गिरोह युवकों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहा है। नौकरी पाने के लालच में युवक रुपये से हाथ धो ही रहे हैं बल्कि अपना करियर भी चौपट कर ले रहे हैं।