फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   only trial will be in moradabad of hispeed train

घुमावदार ट्रैक पर होगी हाई स्पीड ट्रेन की परीक्षा 

Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
only trial will be in moradabad of hispeed train
हाईस्पीड ट्रेन
मंडल में हाईस्पीड ट्रेन के ट्रायल से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन इसके ट्रायल का मतलब ये नहीं कि मंडल में हाई स्पीड चलना शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन उन रूट पर होगा जिन पर चलाने के लिए बजट में घोषणा की गई है। मुरादाबाद मंडल को ट्रायल के लिए चुना गया है तो इसका कारण कुछ और ही है।
विज्ञापन



मुरादाबाद मंडल में ट्रैक में कर्व (घुमाव) सबसे ज्यादा हैं। जिसके  चलते हाई स्पीड ट्रेन की परीक्षा अपने यहां होगी।   27 अप्रैल को मंडल मुख्यालय जर्मनी की टेल्गो कंपनी की बनाई गई हाईस्पीड ट्रेन मुरादाबाद मंडल में ट्रायल के लिए भेजी जा रही है। ट्रेन का ट्रायल जून में कराया जाएगा। तब तक ट्रेन के ट्रायल से पूर्व आवश्यक जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



जिससे ट्रायल में कोई परेशानी न आए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन केवल ट्रायल के लिए आ रही है। इसका संचालन मुरादाबाद में नहीं होगा। ट्रेन बजट में घोषित रूटों पर ही चलाई जाएगी। उनकी माने तो मुरादाबाद मंडल को ट्रायल के लिए चुने जाने का कारण कुछ और ही है। जबकि मंडल में अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा ही है। बताया जा रहा है मुरादाबाद मंडल से होकर गुजर रहे ट्रैक में घुमाव अन्य रूट की तुलना में ज्यादा है और यह दिल्ली के नजदीक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजियाबाद से चलने के बाद हापुड़ से मुरादाबाद के बीच रूट पर कई कर्व हैं जबकि मुरादाबाद से बरेली के बीच भी रूट घुमावदार है। वहीं मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच भी रूट में जमकर कर्व है। घुमावदार रूट पर विदेश में बनी ट्रेन की परीक्षा ली जाएगी। क्योंकि कंपनी केवल सीधे रूट पर हाई स्पीड का ट्रायल करती है। उसे भारतीय रूट पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed