{"_id":"60a95e118ebc3e2db80cf901","slug":"only-50-thousand-took-the-second-dose-of-coron-city-news-mbd3898201128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 50 हजार व्यक्तियों ने ही ली वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 50 हजार व्यक्तियों ने ही ली वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी डोज में बढ़ा समय तो कम हुई लगवाने वालों की संख्या
- सिर्फ 50 हजार व्यक्तियों ने ही ली वैक्सीन की दूसरी डोज
- जनपद में करीब दो लाख व्यक्तियों ने जनवरी से अब तक लगवाया है टीका
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। वैक्सीनेशन में दूसरी डोज का समय बदलते रहने की वजह से दूसरी डोज लेने वालों की संख्या काफी कम है। जिले में पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लेने वालों की संख्या एक चौथाई है। सिर्फ 50 हजार व्यक्तियों ने दूसरी डोज ली है। अब तक दो लाख लोग कोवाक्सीन और कोविशील्ड की पहली डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविशील्ड की दूसरी डोज का समय बार-बार बदलने से ये गिरावट आई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि 45 आयु वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का दूसरी डोज का समय अब शुरू हुआ है। जिन व्यक्तियों की दूसरी रोज का समय पूरा हो चुका है वह स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। इनकी संख्या करीब 48 सौ है। जनपद में 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण के पहले दिन छह केंद्रों पर छह सौ में से 479 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया था। करीब 17 हजार दो सौ स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला टीका लगवाया था, जबकि दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या 14190 रही। शुरुआत में अभियान की रफ्तार सुस्त थी। बाद में फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए टीकाकरण में शामिल किया गया। मार्च में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। इसमें 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक के गंभीर रोगियों को शामिल किया गया था।
निजी केंद्रों पर नहीं हो रहा टीकाकरण
अप्रैल में टीकाकरण के लिए दबाव भी बढ़ा था, लेकिन 30 अप्रैल से स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद कर दिया है। अब 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण करीब 32 सत्रों में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
युवाओं में है उत्साह
युवाओं में कोरोना की वैक्सीन लेने का जबरदस्त उत्साह है जनपद में 10 मई से 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को टीका लगना शुरू हुआ है और 21 मई तक जनपद में 36840 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
टीकाकरण की रफ्तार को धीमा कर रही कर्मचारियों की कमी
मुरादाबाद जनपद में प्रतिदिन करीब 54 सौ युवाओं को और 45 वर्ष से अधिक के करीब 35 सौ व्यक्तियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा जाता है। अधिकारियों का कहना है अभी प्रतिदिन करीब 55 सौ टीके लगाए जाते हैं, जबकि मुरादाबाद में सात से आठ हजार टीके प्रतिदिन लगाए जाने चाहिए, लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से सत्रों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण केंद्रों पर लगवाना पड़ता है टीका
निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद होने के बाद 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को शहरी क्षेत्र में स्लॉट मिलने में समस्या आ रही है। इसकी वजह से कई बार शहर के लोगों को पाकबड़ा और अगवानपुर के केंद्रों पर जाकर टीका लगवाना पड़ता है।
इनसेट...
हेल्थ केयर वर्कर
पहली डोज 16161 दूसरी डोज 14163 शेष 1998
फ्रंटलाइन वर्कर्स
पहली डोज 14070 दूसरी डोज 11232 शेष 2838
45 से 60 आयु के व्यक्ति
पहली डोज 75373 दूसरी डोज 9870 शेष 65503
60 आयु वर्ष से अधिक के व्यक्ति
पहली डोज 55589 दूसरी डोज 15130 शेष 40459
18 आयु वर्ष से अधिक
पहली डोज 36840 दूसरी डोज शून्य
वर्जन...
करीब 48 सौ फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्करों ने दूसरी डोज नहीं ली है। जब कोविड कमांड सेंटर से हमने इनको फोन कराया तो कुछ ने अन्य जनपदों में दूसरा टीका लगवा लिया है। इसलिए वह हमारे जनपद के पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा है। टीका लगने के बाद बुखार की भी समस्या आती है इसी वजह से कुछ लोग दूसरा टीका लगवाने से डरे हुए हैं। अब दूसरी डोज का समय 12 से 16 सप्ताह हो गया है इसीलिए दूसरे टीके की संख्या में कमी है।
- डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी