Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only 29 quintals of paddy procured in 25 days across two procurement centers in Sabalpur

Moradabad News: सबलपुर के दो क्रय केंद्रों पर 25 दिनों में महज 29 क्विंटल धान की खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Only 29 quintals of paddy procured in 25 days across two procurement centers in Sabalpur
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद बहुत धीमी है। गांव सबलपुर स्थित दो क्रय केंद्रों पर 25 दिन में मात्र 29 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। समीक्षा बैठक में एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से नाराजगी जताई है। उनसे केंद्र पर अधिक से अधिक तौल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में धान खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 15 केंद्र स्थापित हैं। बृहस्पतिवार तक इन केंद्रों पर 215 किसानों से 8747 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। सबसे अधिक धान मार्केटिंग विभाग के मंडी स्थित चार केंद्रों पर करीब 3300 क्विंटल खरीदा गया है। मंडी में स्थित एफसीआई के केंद्र पर अभी तक सिर्फ दो किसानों से 79 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उधर, क्रय केंद्रों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कैमरे खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहीं, शुक्रवार को एक बजे तक सिर्फ तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ही तौली गई थीं। इस बारे में दीपक कुमार का कहना है कि बोरों की समस्या और लेबर के खाना खाने चले जाने के कारण तौल रुक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पंजीकरण में आ रही समस्या से किसानों को मिलेगी राहत
ठाकुरद्वारा। खसरा-खतौनी में फसल की गलत जानकारी दर्ज होने से किसान का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, लेकिन अब शासन के नए दिशा निर्देशों से किसानों का पंजीकरण आसान हो जाएगा और धान की खरीदने भी तेजी आएगी।

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि अब पंजीकरण के लिए आवेदन करते समय फसल के बारे में एक विकल्प मिलेगा। जिसमें किसान अपने खेत की वर्तमान स्थिति के अनुसार फसल को लिखेंगे तो उसका पंजीकरण आसानी से हो जाएगा। किसानों को अपना धान लेकर केंद्र पर बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। उनका कहना है कि शासन के इस आदेश से धान खरीद में भी तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed