{"_id":"573c09434f1c1b644eac8445","slug":"online-polling-for-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए शुरू हुई आनलाइन पोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए शुरू हुई आनलाइन पोलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के लिए मंगलवार को आनलाइन पोलिंग की शुरूआत हो गई। वेबसाइट पर सबसे पहले महापौर बीना अग्रवाल ने अपना पोल दर्ज किया। इसके बाद आनलाइन पोलिंग शुरू हो गई। पहले दिन ही सैकड़ों सुझाव आए हैं। पोल करने में पांच से दस मिनट का समय लग रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए पांच क्षेत्रों का विकल्प दिया गया है, जिसमें से कोई सा एक चुनाव किया जा सकता है।
स्मार्ट सॉल्युशन में 16 विकल्प हैं जिनमें से कम से कम पांच या फिर सभी का चयन कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के लिए दिल्ली की कंसलटेंट एजेंसी जेएलएल इंडिया के साथ प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जेएलएल इंडिया भुवनेश्वर को स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में शामिल करा चुकी है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी मुरादाबाद डाट इन वेबसाइट की शुरूआत महापौर बीना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वेबसाइट पर अपना पहला पोल दर्ज करके की।
इस दौरान नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने भी अपना पोल दर्ज किया। स्मार्ट सिटी के प्रभारी टीएन मिश्रा ने कहा कि यह वोटिंग एबीडी के अंतर्गत क्षेत्र के चयन, स्मार्ट फीचर्स का चयन तथा पैन सिटी सॉल्युशन के चयन के लिए प्रारंभ की गई। इसके लिए पूरे महानगर को पांच भागों में विभाजित किया है। स्मार्ट सिटी फीचर्स में 16 स्मार्ट सॉल्युशन की सूची दी गई है। जिसमें से नागरिकों को न्यूनतम पांच और अधिकतम 16 का चयन करना है। इसी प्रकार पैन सिटी स्मार्ट सॉल्युशन में से अधिकतम दो का चयन करना है।