फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   online polling for smart city

स्मार्ट सिटी के लिए शुरू हुई आनलाइन पोलिंग

Wed, 18 May 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 18 May 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
online polling for smart city
स्मार्ट सिटी
स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के लिए मंगलवार को आनलाइन पोलिंग की शुरूआत हो गई। वेबसाइट पर सबसे पहले महापौर बीना अग्रवाल ने अपना पोल दर्ज किया। इसके बाद आनलाइन पोलिंग शुरू हो गई। पहले दिन ही सैकड़ों सुझाव आए हैं। पोल करने में पांच से दस मिनट का समय लग रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए पांच क्षेत्रों का विकल्प दिया गया है, जिसमें से कोई सा एक चुनाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्मार्ट सॉल्युशन में 16 विकल्प हैं जिनमें से कम से कम पांच या फिर सभी का चयन कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के लिए दिल्ली की कंसलटेंट एजेंसी जेएलएल इंडिया के साथ प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जेएलएल इंडिया भुवनेश्वर को स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में शामिल करा चुकी है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी मुरादाबाद डाट इन वेबसाइट की शुरूआत महापौर बीना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वेबसाइट पर अपना पहला पोल दर्ज करके की।
विज्ञापन


इस दौरान नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने भी अपना पोल दर्ज किया। स्मार्ट सिटी के प्रभारी टीएन मिश्रा ने कहा कि यह वोटिंग एबीडी के अंतर्गत क्षेत्र के चयन, स्मार्ट फीचर्स का चयन तथा पैन सिटी सॉल्युशन के चयन के लिए प्रारंभ की गई। इसके लिए पूरे महानगर को पांच भागों में विभाजित किया है। स्मार्ट सिटी फीचर्स में 16 स्मार्ट सॉल्युशन की सूची दी गई है। जिसमें से नागरिकों को न्यूनतम पांच और अधिकतम 16 का चयन करना है। इसी प्रकार पैन सिटी स्मार्ट सॉल्युशन में से अधिकतम दो का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed