फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   online haj application starts today

आज से करें हजयात्रा 2021 के लिए ऑनाइल आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
online haj application starts today
मुरादाबाद। हजयात्रा 2021 के लिए हज कमेटी इंडिया ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। आज (शनिवार) से हजयात्रा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि दस दिसंबर तय की गई है। जबकि हजयात्रियों का चयन कुर्रा (लाटरी) के जरिए जनवरी 2021 में किया जाएगा। इस साल हजयात्रा स्थगित होने से 2021 के लिए अधिक आवेदन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस साल हजयात्रा पर पाबंदी रही। हिंदुस्तान से सवा लाख लोग हजयात्रा पर नहीं जा सके। वहीं मार्च महीने से उमरा पर रोक लगा दी गई थी। सिर्फ सऊदी अरब के चुनिंदा लोग ही हजयात्रा में शामिल हुए। लेकिन कोरोना का संक्रमण कम होने पर हजयात्रा 2021 की तैयारी शुरू हो गई है। सऊदी अरब सरकार की ओर से हजयात्रा 2021 के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद हज कमेटी इंडिया ने भी आगामी हजयात्रा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। सात नवंबर यानी आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। वहीं आवेदन के बाद जनवरी में हजयात्रियों के नामों पर मुहर लगेगी। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि शनिवार से हजयात्रा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। इस बार आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हजयात्रा 2021 के लिए जारी कार्यक्रम -
- 07 नवंबर 2020 से हजयात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे
- 10 दिसंबर 2020 तक आवेदन किए जाएंगे
- जनवरी 2021 में कुर्रा से हजयात्रियों का चयन किया जाएगा
- फरवरी 2021 में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण होगा
- 26 जून 2021 को हजयात्रा के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी
- 13 जुलाई 2021 को हजयात्रा के लिए आखिरी उड़ान भरी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed