फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One million rupees were swindled from the exporter by getting the government land registered in his name.

Moradabad News: सरकारी जमीन का बैनामा कराकर निर्यातक से ठग लिए दस लाख

Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
One million rupees were swindled from the exporter by getting the government land registered in his name.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में रहने वाले निर्यातक शैलेंद्र खन्ना ने दो लोगों के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सरकारी जमीन (ग्राम समाज की भूमि) को अपनी बताकर उन्हें बेच दिया। बैनामा कराने के बाद आरोपियों ने दस लाख रुपये भी ले लिए हैं।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड बुद्धि विहार में पांचाल होटल के पास रहने वाले शैलेंद्र खन्ना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ठाकुरद्वारा तहसील के सिहाली खद्दर गांव निवासी नाजिर हुसैन से उनकी जान पहचान थी। एक अगस्त 2025 को नाजिर हुसैन ने मिलक अमावती गांव में अपनी साढ़े तीन बीघा जमीन बेचने की बात कही थी। नाजिर ने जमीन की खतौनी दिखाने के बाद एक सितंबर 2025 को उनके नाम पर जमीन का बैनामा करा दिया था। इसके बाद नाजिर हुसैन के कहने पर निर्यातक ने रईस अहमद को दस लाख रुपये दे दिए थे। सात मई 2026 को शैलेंद्र खन्ना ने अपनी जमीन की खतौनी इंटरनेट से निकलवाई तो पता चला कि नाजिर हुसैन और पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी रईस अहमद ने उन्हें सरकारी जमीन (ग्राम समाज की भूमि) का बैनामा कराया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाजिर और रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed