फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One lakh rupees extortion money demanded from trader

Moradabad News: दवा व्यापारी से मांगी एक लाख रुपये रंगदारी, रकम न देने पर कर लिया अपहरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees extortion money demanded from trader
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में दवा व्यापारी प्रिंस से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने रकम देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उन्हें तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मारपीट कर मुगलपुरा क्षेत्र में ले गए और रामगंगा किनारे फेंकने लगे। इसी दौरान पीड़ित मौका देखकर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर के बसंत बिहार पीतल बस्ती निवासी प्रिंस ने बताया कि उनका आयुर्वेदिक दवाइयों का व्यापार है। आरोपी रचित पुत्र अखिलेश, केशव पुत्र सुरेश पाल, आकाश सैनी पुत्र मुन्ना सैनी, छोटू मेरे मोहल्ले में ही रहते हैं। प्रिंस ने बताया कि 12 जून को केशव ने उन्हें कॉल की और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर धमकी दी थी। 14 जून की रात करीब साढ़े बारह बजे प्रिंस अपने दोस्त रोहित को देखने जिला अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच गलशहीद क्षेत्र में रामपुर रोड पर लवीना रेस्टोरेंट के सामने प्रिंस को रोक लिया। आरोप है कि आरोपी यहां से उन्हें तमंचे के बल पर बाइक पर बीच में बैठाकर मंडी चौक सौरभ की मां मंजू के घर ले गए। सौरभ हत्या के मामले में जेल में पहले से बंद है।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां चारों ने उनकी पिटाई की और तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मरा समझकर रामगंगा नदी में फेंकने की कोशिश करने लगे। इसी बीच वह मौका पाकर वहां से भागने लगे। आरोपियों ने फायर भी किया लेकिन काफी दूर निकल जाने के कारण वह बाल-बाल बच गए। प्रिंस ने ड्यूटी कर लौट रहे दरोगा से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रचित, केशव, आकाश सैनी व छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गलशहीद थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article