{"_id":"6236013f9679942d846f6974","slug":"one-killed-in-fight-between-two-sides-for-opposing-playing-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: डीजे बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, इतना पीटा कि एक की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: डीजे बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, इतना पीटा कि एक की चली गई जान
Sat, 19 Mar 2022 09:43 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:43 PM IST
सार
मामले को लेकर पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। मृतक के भतीजे रोहित की ओर से एनसीआर दर्ज कराई गई थी। उसमें गैरइरादन हत्या की धारा तरमीम कर दी गई है।
विज्ञापन
मारपीट में एक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में मूंढापांडे के ईलर रसूलबाद में शुक्रवार होली के मौके पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें पिटाई से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सरदार सिंह पुत्र लल्लू सिंह उनके भाई चमन, बेटे राजीव व पुनीत घर के पास स्थित मंदिर पर शाम करीब छह बजे डीजे बजा रहे थे। आरोप है कि अमर सिंह (55) ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद सरदार सिंह, चमन, राजीव, पुनीत ने लाठी डंडों से पीटकर अमर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में परिजन उसे टीएमयू ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई है। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन