फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One crore was cheated from 21 people of Moradabad in the name of buying a bike

बाइक खरीदने के नाम मुरादाबाद के 21 लोगों से ठगे थे एक करोड़ रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
One crore was cheated from 21 people of Moradabad in the name of buying a bike
मुरादाबाद। बाइक बोट कंपनी खोलकर 35 सौ करोड़ का घोटाले करने वाले आरोपियों ने मुरादाबाद के भी 21 लोगों को अपने जाल में फंसाया है। बाइक खरीदने के नाम पर इनसे करीब एक करोड़ रुपये आरोपियों ने अपने खातों में जमा कराए थे। कंपनी के डायरेक्टर संजय भाटी और उसके पार्टनर राहुल गुप्ता के खिलाफ मझोला और कटघर थाने में इस संबंध में केस भी दर्ज किए गए थे, मगर पुलिस अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कंपनी में रकम लगाने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी मोहन लाल सैनी ने बताया कि गोविंद नगर निवासी राहुल गुप्ता ने खुद को गर्वित इनोवेटिव प्राइवेट मिलिटेड बाइक बोट कंपनी का पार्टनर बताया था। आरोपी ने झांसा दिया था कि कंपनी शहरों में बाइकों का संचालन करती है। कंपनी में एक बाइक खरीदने के लिए 62 हजार 200 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद हर माह 9765 रुपये वापस मिलेंगे। एक साल में बाइक की पूरी रकम वापस मिल जाएगी और बाइक भी आपकी रहेगी। आरोपी राहुल गुप्ता ने कंपनी के डायरेक्टर संजय भाटी निवासी गौतम बुद्ध नगर से भी मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

उसने भी मोहन लाल मोहन लाल सैनी, राजेश रस्तोगी, ओम प्रकाश, अमित यादव, देवेंद्र सिंह, अनुज गुप्ता समेत अन्य लोगों को ये स्कीम बताई थी। मोहन लाल ने बताया कि उन्होंने चौदह लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में जमा कराए थे। इनके अलावा भी मुरादाबाद के बीस अन्य लोगों ने भी इस कंपनी में अपनी रकम लगाई है। मुरादाबाद के 21 लोगों ने करीब एक करोड़ रुपये जमा किए थे। एक साल बीतने के बाद भी न तो बाइक खरीदने के बारे में पीड़ित लोगों को कोई जानकारी दी गई थी और न ही किसी के खाते में रकम वापस आई। इसके बाद आरोपी राहुल गुप्ता और संजय भाटी के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज किया गया था। मोहन लाल ने बताया कि इस संबंध में मझोला थाने में भी केस दर्ज किया गया था। अब दोनों केसों की जांच एक ही थाने से हो रही है। केस दर्ज करने के छह माह बाद भी आरोपियों की कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं का करीबी है आरोपी राहुल गुप्ता
मुरादाबाद। पीड़ित लोगों का कहना है कि आरोपी राहुल गुप्ता नेताओं का करीबी है। जिस कारण पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed