फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One candidate filed nomination on the third day, eight bought the nomination

Moradabad News: तीसरे दिन एक प्रत्याशी ने कराया नामांकन, आठ ने खरीदा पर्चा

Sat, 23 Mar 2024 05:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Mar 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
One candidate filed nomination on the third day, eight bought the nomination
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे दिन सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकनपत्र दाखिल किया। अभी तक 31 लोगों ने फार्म लिया। इनमें भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश कुमार और उनकी पत्नी साधना सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह के समक्ष शुक्रवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) से जुड़े बुद्धि विहार निवासी हरिकिशोर सिंह (52) एडवोकेट ने पहला नामांकनपत्र दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय अमाद अहमद, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के सैयद अनवर अली ने दूसरे दिन भी एक नामांकन पत्र लिया। निर्दलीय मो. आमिल ने दो सेट, बहुजन आंदोलन पार्टी के पवन कुमार गौतम और निर्दलीय मो. शानू ने नामांकन पत्र लिया। बुद्धि विहार निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने टिकट घोषित नहीं होने पर पूर्व भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के नाम पर दो सेट और उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम पर रतूपुरा निवासी शरीफ अहमद ने एक सेट नामांकनपत्र खरीदा है।
विज्ञापन

भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव भी दो सेट नामांकनपत्र लेने वालों में शामिल हैं। तीन दिनों के दौरान 31 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकनपत्र खरीदा है। रोज की तरह बुधवार को भी कलक्ट्रेट जाने वालों पर पुलिस ने काफी सख्ती बरती। वाहनों को मंडलायुक्त कार्यालय के नजदीक रोका जा रहा था। एसएसपी कार्यालय पैदल जाने वालों को रोका गया। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन रहेगा अवकाश, नामांकन पत्र नहीं मिलेगा
शनिवार से सोमवार तक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र नहीं मिलेगा। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को अवकाश है। सोमवार को होली के त्योहार के चलते घोषित अवकाश है। इस कारण नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार और बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed